एयरटेल के प्लान महंगे होने से आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर, जानिए नए प्लान की कीमत

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी एयरेटल ने मोबाइल टैरिफ की दरों में इजाफा करने का ऐलान किया है। टैरिफ में इजाफे के बाद मोबाइल फोन से बात करना महंगा हो जाएगा। ये नई टैरिफ दरें 3 दिसंबर से लागू होंगी। टेलीकॉम कंपनी ने इसको देखते हुए नए टैरिफ प्लान जारी किए हैं। नए प्लान्स के मुताबिक, मोबाइल यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना भी महंगा हो जाएगा। आइए, जानते हैं इन नए प्रीपेड टैरिफ प्लान में क्या कुछ मिल रहा है।

कंपनी ने जारी किए नए प्लान

कंपनी ने जारी किए नए प्लान

एयरटेल ने 2 दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैधता के साथ 'अनलिमिटेड' कैटेगरी के लिए नए प्लान की घोषणा की है। नए मोबाइल टैरिफ 03 दिसंबर से लागू होंगे। 19 रु के प्लान के तहत एक एयरटेल ग्राहक अनलिमिटेड कॉल के अलावा 100 एसएमएस कर सकता है। इस पैक के साथ 150 एमबी डेटा भी मिल रहा है। इस पैक की वैधता 2 दिन होगी। जबकि 49 रुपए के प्लान में 38.52 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा 100MB डेटा भा यूजर्स को मिलेगी। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन होगी।

129 रु वाला पैक अब 148 रु का

129 रु वाला पैक अब 148 रु का

वहीं, 79 रुपए के पैक में 63.95 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही 200MB डेटा भी मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन होगी। एयरटेल ने अनलिमिटेड कैटेगरी में 28 दिनों, 84 दिनों और 365 दिनों की वैधता के साथ भी प्लान जारी किए हैं। अब 129 रु के अनलिमिटेड प्लान की कीमत 148 रु होगी। 148 रु के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 300 SMS की सुविधा मिलेगी। साथ ही 2GB डेटा मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन होगी।

84 दिनों की वैधता वाले अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

84 दिनों की वैधता वाले अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

जबकि 248 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त यूजर्स को 100 SMS और 1.5GB डेटा/दिन मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिन होगी। 298 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 100 SMS और 2GB डेटा/दिन मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन होगी। 598 रु के पैक की वैधता 84 दिन होगी। जबकि इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 100 एसएमएस / दिन की सुविधा भी दी जाएगी। 698 रु के पैक में 84 दिनों की वैधता के साथ यूजर्स को 100 एसएमएस / दिन के साथ-साथ प्रति दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा।

365 दिन की वैधता वाले दो प्लान

365 दिन की वैधता वाले दो प्लान

कंपनी ने इसके अलावा सालाना वैधता वाले पैक भी जारी किए हैं। 1498 रु के इस पैक की वैधता 365 दिन होगी। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त 3600 SMS और 24GB डेटा मिलेगा। कंपनी ने इसके अलावा 2398 रु का प्लान भी दिया है। इसमें यूजर्स को 1.5GB डेटा/ दिन के साथ-साथ 100 एसएमएस / दिन की सुविधा मिलेगी। 365 दिन की वैधता वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+