Airtel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता डाटा प्लान, सिर्फ 98 रुपये में 5GB डाटा
नई दिल्ली। एयरटेल और जियो के बीच सस्ते टैरिफ प्लान लॉन्च करने की मची होड़ थमने का नाम नहीं ले रही है और इस बार एयरटेल ने धमाका करते हुए 100 रुपये के भीतर अब तक का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। दरअसल, एयरटेल ने चुपके से अपने प्रीपेड यूजर्स के 98 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को 5GB 3G/4G डाटा मिल रहा है।

सिर्फ डाटा प्लान
बता दें कि एयरटेल का ये प्लान सिर्फ डाटा प्लान है। यानी कि इस प्लान में सिर्फ 5GB 3G/4G डाटा ही मिलेगा। इस प्लान में किसी तरह की कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं है। साथ ही ये प्लान एयरटेल के कुछ सलेक्टेड यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर्स को चेक करने के लिए आपको अपने माय एयरटेल एप के माय ऑफर ऑप्शन में जाना होगा। या फिर अपने फोन के डायलपैड से *121# डायल करके भी चेक कर सकते हैं।

28 दिन है वैलिडिटी
एयरटेल के इस 5जीबी डाटा प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान को 100 रुपये से कम में अब तक का सबसे डाटा प्लान कहा जा सकता है। अगर जियो के 98 रुपये प्लान से इसकी तुलना की जाए तो जियो 98 रुपये में अपने यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा दे रहा है। हालांकि जियो के प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ 28 दिनों के लिए फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है।

एयरटेल ने लॉन्च किए 9 रुपये का छोटा प्लान
इससे पहले एयरटेल ने 9 और 19 रुपये के 2 और नए प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटले के 9 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोमिंग के साथ अनलिमिडेट फ्री कॉलिंग, 100 फ्री एसएमएस और 100एमबी डाटा मिल रहा है। ऐसे में अगर आप एक दिन के लिए लिमिटेड यूज के लिए प्लान खोज रहे हैं तो एयरटेल का ये नया प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications