मोबाइल से इंटरनेट चलाते हैं तो महंगा पड़ेगा
मुंबई। अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो अब आपको मोबाइल में इंटरनेट का उपयोग महंगा पड़ सकता है। क्योंकि मोबाइल कम्पनियां टूजी डाटा की दरों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। एयरटेल ने तो बढ़ोतरी करने की शुरूआत भी कर दी है। खबर है कि एयरटेल ने दरें 33 फीसदी बढ़ा दिए हैं।

वहीं वोडाफोन और अइडिया कम्पनियां भी जून माह से अपनी दरों में बढ़ोतरी धीरे-धीरे कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया ने अपनी मोबाइल इंटरनेट सर्विस की दरों में लगातार जारी रखे हुए हैं।
अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में मोबाइल इंटरनेट की दर सौ फीसदी महंगी हो जाएंगी। जिसके बाद मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग करना भी महंगा हो जाएगा।
वोडाफोन ने बताया है कि 1 जीबी 2G डेटा का बेस रेट 155 रुपए से 175 रुपए किया था। जानकारी के मुताबिक कम्पनियां अपने बढ़े हुए रेट अपनी वेबसाइट पर डाल देंगी। वहीं पोस्पेड ग्राहकों को एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications