Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयर एशिया का डिस्काउंट ऑफर, 999 रुपए में घरेलू और 1399 में करें विदेशी सफर

नई दिल्ली। मलेशियाई विमानन कंपनी एयर एशिया ने यात्रियों के लिए नया ऑफर शुरू किया है। जिसके तहत सीमित अवधि के दौरान मात्र 999 रुपए में आप अंतरराज्यीय यात्रा कर सकते हैं। जबकि मात्र 13,99 रुपए में विदेशी यात्रा करने का ऑफर लाया है। एयर एशिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस ऑफर के तहत अगले साल 19 फरवरी और 26 नवंबर के दिन यात्रा के लिए पैसेंजर आज रात 12 बजे से टिकट बुक करा सकते हैं।

AirAsia discounts offers Rs 1399 for international and 999 for domestic travel

एयर एशिया ने कहा कि 'बिग सेल प्रमोशन' अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए 1,39 9 रुपये और घरेलू उड़ानों के लिए 999 रुपये से कम शुरू होने वाला ये ऑफर केवल एक तरफ के लिए ही होगा। यह ऑफर एयर एशिया ग्रुप नेटवर्क की फ्लाइट एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया बेरहाद, थाई एयरएशिया और एयर एशिया की ओर से संचालित सभी उड़ानों पर उपलब्ध है। इसके साथ-साथ यात्री इस ऑफर का लाभ airasia.com और उसके आधिकारिक मोबाइल एप्प के माध्यम से टिकट बुकिंग पर लागू होती है।

यात्री एयर एशिया की समूह एयरलाइंस के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों जैसे कुआलालंपुर, बैंकॉक, सिडनी, ऑकलैंड, मेलबर्न, सिंगापुर और बाली के लिए होने वाली उड़ानों पर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि एयर एशिया इंडिया 19 एयरबस ए320 फ्लाइट के जरिए 21 घरेलू उड़ानों का संचालन करती है। जिसमें बेंगलुरू, नई दिल्ली और कोलकाता के अलावा कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इम्फाल, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, भुवनेश्वर, नागपुर, इंदौर, सूरत, अमृतसर और चेन्नई शामिल है।

यह भी पढ़ें-एसबीआई का ग्राहकों को झटका, 0.2 फीसदी बढ़ाई एमसीएलआर दर, महंगा होगा लोन लेना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+