लगने वाला है महंगाई का एक और झटका, हवाई सफर भी होगा महंगा, जानें वजह
नई दिल्ली, जुलाई 1। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद जल्द ही एक और झटका लगने वाला है। जल्द ही हवाई सफर महंगा हो जाएगा। एयरलाइंस कंपनियां फ्लाइट टिकटों की कीमतों में इजाफा कर सकती है। दरअसल गुरुवार को ईंधन इस्तेमाल होने वाले एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में इजाफा हो गया। बुधवार को ATF की कीमत 68262 रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई।

फ्यूल की कीमत में आई इस तेजी के कारण विमान कंपनियां टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है। दरअसल घरेलू विमानों के टिकट किराए में फ्यूल चार्जेज संलग्न होता है। ऐसे मं एटीएफ की कीमतों में तेजी आने से किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications