RBI के फैसले के बाद बैंक दे रहे हैं ग्राहकों को झटके पर झटका, अब इन बैंकों ने लोन किया महंगा
RBI के फैसले के बाद बैंक दे रहे हैं ग्राहकों को झटके पर झटका, अब इन बैंकों ने लोन किया महंगा
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी। आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया। रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद से अब बैंकों ने ग्राहकों को झटका देना शुरू कर दिया है। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में बदलाव किए जाने के बाद अब बैंकों ने रेपो रेट आधारित ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है।

इन दो बैंकों ने दिया झटका
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब निजी सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कर्ज को महंगा कर दिया है। यानी अब बैंकों से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। जहां बैंक ऑफ इंडिया ने लोन की ब्याज दर को बढ़ाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है तो वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने अब कर्ज की ब्याज दर को 8.10 फीसदी कर दिया गया है। यानी अब लोन लेना आपकी जेब पर ज्यादा असर डालने वाला है।

महंगा हुआ लोन लेना
बैंकों के इस फैसले के बाद से ईबीएलआर (EBLR) में बढ़ोतरी हो गई है और अब होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि लेना महंगा हो गया है। आईसीआईसीआई ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की सूचना देते हुए कहा कि इसे बढ़ाकर अब 8.10 प्रतिशत किया जा रहा है। बैंक ने 4 मई से ही नई दरों को लागू करने का फैसला किया है। वहीं सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि खुदरा ऋण के लिए बैंक ने बीआरएलएलआर को बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर दिया है। नई दरों को 5 मई से लागू करने का फैसला किया गया है।

इस बैंक ने भी दिया झटका
इससे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) ने भी ब्याज दरों में वृद्धि करने की घोषणा कर दी। सेंट्रल बैंक ने आरबीएलआर दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 7.25 फीसदी कर दिया। नई दरें 6 मई 2022 से लागू कर दी गई है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरबीएलआर को बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है।
इस बैंक की 600 शाखाएं बंद करने की तैयारी, कहीं आपका खाता तो नहीं, समझिए क्या है संकट












Click it and Unblock the Notifications