इस बैंक की 600 शाखाएं बंद करने की तैयारी, कहीं आपका खाता तो नहीं, समझिए क्या है संकट
बड़ी खबर: इस बैंक की 600 शाखाएं बंद करने की तैयारी, कहीं आपका खाता तो नहीं, समझिए क्या है संकट
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए ये ये खबर बहुत जरूरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी 600 शाखाओं को बंद करने जा रही है। साल 2023 तक बैंक अपनी 13 फीसदी शाखाओं को बंद कर देगी। जानकारी के मुताबिक मार्च 2023 तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक अपने कई ब्रांचेज को या तो बंद या फिर मर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

बंद होगी बैंक की 600 शाखाएं
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अगले एक साल में अपनी 13 फीसदी शाखाओं को बंद करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक अपने वित्तीय सेहत और बढ़ते एनपीए के बोझ को कम करने के लिए अपनी 600 शाखाओं को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मार्च 2023 के अंत तक बैंक घाटे में चल रही शाखाओं को या तो बंद कर देगा या उसका विलय कर सकता है।

घाटे से उबरने की कोशिश
बैंक घाटे में चल रही शाखाओं को बंद कर घाटे से उबरने की कोशिश कर रहा है। बैंक ब्रांच की संख्या को कम कर बैंक खर्च को कम कर एनपीए के बोझ को घटाने की कोशिश कर रहा है। बैंक ने अपनी वित्तीय सेहत में सुधार के लिए सबसे कठोर कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं बैंक की शाखाओं की संख्या कम करने के साथ-साथ रियल एस्टेट संपत्तियों की बिक्री की योजना बना रही है। आपको बता दें कि देशभर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 4594 शाखाएं हैं।

RBI ने बैंक को PAC के तहत रखा
बैंक पर भारी भरकम आर्थिक बोझ के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे साल 2017 में त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई( PCA) में रख दिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ-साथ 12 और बैंकों को शामिल किया है। आरबीआई ने बैंक की वित्तीय सेहत में गड़बड़ी को देखते हुए ये कार्रवाई की थी। हालांकि अधिकांश बैंक इस लिस्ट से बाहर आ गए, लेकिन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब तक अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा है। बैंक की एनपीए के बोझ करने के लिए उधार और जमा प्रतिबंध, ब्रांच विस्तार पर रोक लगा दी गई। वहीं बैंक पर नियमों की अनदेखी के कारण 36 लाख रुपए का जुर्माना लगाया भी गया।












Click it and Unblock the Notifications