Jio फोन के बाद पलट जाएंगे बाजार के नियम, फ्री मिलेंगे मोबाइल!

नई दिल्ली। रिलायंस के फ्री जियो फोन के लॉन्च होने के बाद एक बार फिर से टेलिकॉम कंपनियों के बीच खलबली मच गई है। इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो रिलायंस के इस मुफ्त जियो फोन से सबसे ज्यादा नुकसान फोन निर्माता कंपनियों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, इंटेक्स, लावा और कार्बन समेत बाजार की लीडिंग कंपनी सैमसंग को भी होगा। अंबानी के ऑफर को टक्कर देने के लिए अन्य बड़ी कंपनियां भी ऐसे ऑफर दे सकती हैं।

Jio फोन के बाद पटल जाएंगे बाजार के नियम, फ्री मिलेंगे मोबाइल!

सस्ते 4जी फोन बनने शुरू
माना जा रहा है कि अधिकतर मोबाइल निर्माता कंपनियों ने सस्ते 4जी मोबाइल बनाने भी शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेसिक फोन में भी फीचर बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। अब ये कंपनियां टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से हाथ मिलाकर जियो को टक्कर देने की योजना बना रही है। इस तरह से आने वाले समय में आपको ये फोन पहले के मुकाबले काफी सस्ते या फिर मुफ्त में भी मिल सकते हैं।

क्या है जियो फोन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद फोन वापस करने पर वापस भी मिल जाएंगे। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+