भारत के बाद अब अमेरिका में भी Ford को झटका, बंद होगा इस कार का निर्माण
भारत के बाद अब अमेरिका में भी Ford को झटका, बंद होगा इस कार का निर्माण
नई दिल्ली। भारत में फोर्ड कारों के दोनों मैन्चुफेक्चरिंग यूनिट बंद होने के बाद करीब 4000 कर्मचारियों की भविष्य अधर में फंस गई है। कंपनी की दोनों यूनिट बंद होने की खबर के बाद इन कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं कंपनी को भारत के बाद अब अमेरिका में भी झटका लगा है। भारत में अपने निर्णय को बंद करने के बाद अमरिकी कार निर्माण कंपनी की मुश्किल अपने देश में भी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेरिका में फोर्ड की ईकोस्पोर्ट( Ford EcoSport) को अमेरिका में भी बंद करने की तैयारी की जा रही है।

इसी हफ्ते कंपनी की ओर से कहा गया कि भारी नुकसान और कारों की गिरती सेल के कारण वो भारत में अपना कारोबार समेट रही है। कंपनी ने गुजरात के साणंद और चेन्नई में अपने संयंत्र को बंद करने का फैसला किया। डेट्रॉइट इकोस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फोर्ड अमेरिकी बाजार में अब अपने पॉपुलर मॉडल इकोस्पोर्ट को बंद करने जा रही है। थोड़ी राहत ये है कि अमेरिकी बाजार में फोर्डइको स्पोर्ट 2022 तक उपलब्ध है। इस रिपोर्ट कंपनी के इस फैसले के पीछ बड़ी वजह कार के मॉडल की घटती सेल को बताया गया है।
2018 में फोर्ड इकोस्पोर्ट को लॉन्च किया गया था, लेकिन लगातार घटती डिमांड और सेल के कारण अब इसे अमेरिकी बाजार से हटाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी को ईकोस्पोर्ट को फोर्ड कंपनी की बिक्री में सफलता नहीं मिली है। फोर्ड जहां एक समय में चरम पर था, वहीं अब इस ऑटोमोबाइल कंपनी का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। अगर भारत में इस कार की बात करें तो इकोस्पोर्ट सब-कॉम्पैक्ट SUV सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications