सिक्योरिटी ब्रीच के बाद भी 250 करोड़ लेकर कंपनी से बाहर जाएगा ये सीईओ

नई दिल्ली। क्रेडिट रिपोर्टिंग एजेंसी इक्वफैक्स में एक सिक्योरिटी ब्रीच सामने आने के बाद अब कंपनी ने कहा है कि कंपनी के सीईओ रिटायरमेंट ले रहे हैं। कंपनी के सीईओ रिचर्ड स्मिथ इस सिक्योरिटी ब्रीच का पता लगाने में नाकाम रहे हैं, जिसकी वजह से अब वह कंपनी से अलग हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस सिक्योरिटी ब्रीच की वजह से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है।

सिक्योरिटी ब्रीच के बाद भी 250 करोड़ लेकर कंपनी से बाहर जाएगा ये सीईओ

इक्विफैक्स में रिचर्ड पिछले 12 सालों से काम कर रहे हैं। कंपनी से अलग होने का फैसला बोर्ड के साथ उनकी एक मीटिंग के बाद लिया गया है। आपको बता दें कि भले ही वह कंपनी से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन वास्तव में यह उन्हें कंपनी से निकालने जैसा है। दरअसल, अगर कंपनी उन्हें निकालेगी तो एग्रीमेंट के मुताबिक इक्विफैक्स को रिचर्ड स्मिथ को करीब 5 मिलियन डॉलर का सेवेरेंस (कंपनी से निकाले जाने पर दिया जाने वाला पैसा) देना होगा।

अपने 5 मिलियन डॉलर बचाने के लिए कंपनी ने रिचर्ड से बात करते हुए आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। रिचर्ड ने अपनी सहमति जताई है, इसके पीछे उनकी पेंशन है। दरअसल, उन्हें अभी भी कंपनी की तरफ से 18 मिलियन डॉलर (करीब 118 करोड़ रुपए) की पेंशन मिलेगी और साथ ही उनके वह पुराने अवार्ड भी मिलेंगे, जो अभी तक बकाया हैं। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार इन अवार्ड की कीमत करीब 20 मिलियन डॉलर (करीब 130 करोड़ रुपए) है। इस तरह से देखा जाए तो रिचर्ड को कुल मिलाकर करीब 250 करोड़ रुपए कंपनी की तरफ से मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+