नोटबंदी के 4.5 साल बाद RBI ने बैंकों का दिया आदेश, कहा-संभाल कर रखें ये रिकॉर्ड
नोटबंदी के 4.5 साल बाद RBI ने बैंकों का दिया आदेश, कहा-संभाल कर रखें ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली, जून 9। नोटबंदी के 4.5 साल बीत जाने के बाद एक बार फिर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वो नोटबंदी के दौर के सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड को संभाल कर रखें। बैंकों को अगले आदेश तक इन रिकॉर्ड्स को संभालकर रखने की हिदायत दी गई है।

नोटबंदी के रिकॉर्ड को लेकर आरबीआई ने दिया निर्देश
नोटबंदी के साढ़े 4 साल बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिय़ा ने बैंकों को निर्देश दिया है। बैंकों को 8 नवंबर 2016 से लेकर 30 दिसंबर 2016 के बीच से सीसीटीवी फुटेज को संभाल कर रखन का निर्देश दिया है। बैंक ने नोटबंदी के दौरान की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग संभाल कर रखने का अगले निर्देश तक संभाल कर रखने का निर्देश दिया है।
ईडी कर सकती है कार्रवाई
नोटबंदी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय और अन्य जांच एजेंसियों के लिए ये रिकॉर्ड कार्रवाई में मदद करेगा। ऐस में बैंकों को इन रिकॉर्ड को संभाल कर रखने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि साल 2016 में 8 नवंबर क बड़ा फैसला लेते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटबंदी का फैसला लिया और देश में 500 क पुराने नोटों और 1000 रुपए के नोट को बंद कर दिए। आरबीआई का कहना है कि भ्रष्टाचार की जांच कर रही एंजेसियों को नोटबंदी के दौरान बैंकों के सीसीटीवी फुटेज रिकॉड की जरूरत पड़ सकती है।
सरकार ने ब्लैकमनी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाते हुए ये अहम कदम उठाया। इस नोटबंदी क दौरान देशभर में बैंकों में 500 और 1000 रुपए के 15.31 लाख करोड़ रुपए के नोट वापस आ गए।












Click it and Unblock the Notifications