790 रुपये में आया सेल्फी वाला फीचर फोन, जानिए इसके खास फीचर्स
नई दिल्ली। अगर आप भी सेल्फी लेने के शौकीन हैं तो आपके लिए मार्केट में लेटेस्ट सेल्फी फोन आया है। आप बेहद कम कीमत में नया सेल्फी फोन खरीद सकते हैं। घरेलू फीचर फोन ब्रैंड Adcom ने गुरुवार को नया सेल्फी फोन 'A1 सेल्फी' फीचर फोन लॉन्च किया है। नया फोन 'ए' सीरीज के तहत पेश किया गया है। आप मात्र 790 रुपए चुकाकर नया सेल्फी फोन खरीद सकते हैं। आइए आपको इस लेटेस्ट फीचर फोन के बारे में बताते हैं।

मात्र 790 रुपए में खरीदें सेल्फी फोन
ऐडकॉम ने नया सेल्फी फोन लॉन्च किया है। आप मात्र 790 रुपए में नया फोन खरीद सकते हैं। ड्यूल-सिम वाले इस फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट-रियर कैमरा के साथ-साथ 8GB तक का एक्सपेंडेबल इंटरनल मेमोरी दी गई है।

क्या है इस फोन में खास
A1 सेल्फी' फीचर फोन में 1050 एमएएच की बैटरी लगी है। 1.8 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट-रियर कैमरा है। फोन में आपको ब्लूटूथ, जीपीआरएस, म्यूजिक , विडियो प्लेयर, FM रेडियो के साथ-साथ 3.5 मिमी की ऑडियो जैक मिलेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है।

ए सीरीज के अन्य बजट डिवाइस
ए' सीरीज के अन्य बजट डिवाइसों में A115, A101, X4 और A111 है, जिनकी कीमत 500 रुपए से 800 रुपए के बीच है।ऐसे में आप आसानी से कम कीमत चुकाकर बेहतरीन सेल्फी मोबाइल फोन खरीद सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications