20,000 करोड़ की ड्रग्स मिलने के बाद अडाणी पोर्ट का बड़ा फैसला, पाक, ईरान, अफगानिस्तान के कार्गो पर लगाई रोक

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 13 सितंबर को 3 हजार किलो की ड्रग्स बरामद होने के बाद अडाणी पोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 13 सितंबर को 3 हजार किलो की ड्रग्स बरामद होने के बाद अडाणी पोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अडाणी पोर्ट ने कहा कि वह कंपनी के द्वारा संचालित टर्मिनल पर पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले कार्गो को हैंडल नहीं करेगा। पोर्ट ने कहा कि यह फैसला 15 नवंबर से लागू हो जाएगा। बता दें गुजरात के मुंद्रा पोर्ट को अडाणी समूह ही संचालित करता है। देश की कार्गो हैंडलिंग में अडाणी समूह की 25% हिस्सेदारी है।

Recommended Video

      Drugs Smuggling: Adani Ports का बड़ा फैसला, इन देशों के कार्गो पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
       Adani Ports

      कंपनी 13 पोर्ट पर ऑपरेशन चलाती है। मुंद्रा पोर्ट पर अफीम की जो खेप पकड़ी गई थी वह अफगानिस्तान से आई थी, जो अफीम के सबसे बड़े अवैध उत्पादक देशों में से एक है। इस अफीम को बड़े बैगों में टाल्क पाउडर की आड़ में छुपाकर लाया गया था। बैगों की निचली सतह पर अफीम छिपाई गई थी और उसे असंसोधित टाल्क पाउडर से ढंका गया था। सीमा शुल्क विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय के संयुक्त अभियान के दौरान इस खेप को जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 20,000 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

      यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा: अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रखा 'मौन व्रत'

      इस खेप के पकड़े जाने के बाद देश के अन्य इलाकों से ड्रग्स सप्लाई करने वाले आठ लोगों को पकड़ा गया, जिनमें अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के नागरिक भी शामिल थे। खेप पकड़े जाने का बाद सोशल मीडिया पर अडाणी ग्रुप की खूब किरकिरी हुई थी थी। इसके बाद समूह ने सफाई दी कि उसे कंटेनरों को चेक करने की अनुमति नहीं है। अडाणी ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा था कि, 'पोर्ट संचालकों को कंटेनरों को चेक करने की अनुमति नहीं होती। उनका काम सीमित होता है...अडाणी पोर्ट एक पोर्ट ऑपरेटर है जो शिपिंग लाइनों को सेवाएं प्रदान करता है। मुंद्रा या हमारे किसी भी बंदरगाह में टर्मिनलों से गुजरने वाले कंटेनरों या लाखों टन कार्गो पर हमारा कोई पुलिस अधिकार नहीं है।' 'हमें पूरी उम्मीद है कि इस बयान से अडानी ग्रुप के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे प्रेरित, द्वेषपूर्ण और झूठे प्रचार पर विराम लग जाएगा।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+