लखीमपुर खीरी हिंसा: अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रखा 'मौन व्रत'
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एकदम सिर पर हैं, ऐसे में लखीमपुरी खीरी हिंसा मामला बीजेपी के गले की फांस बनता जा रहा है।
लखनऊ, 11 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एकदम सिर पर हैं, ऐसे में लखीमपुरी खीरी हिंसा मामला बीजेपी के गले की फांस बनता जा रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर शांत बैठने के मूड में नहीं दिख रहा है। विपक्षी दल खासकर कांग्रेस इस हिंसा के आरोपियों पर कार्रवाई करने और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। अपनी इस मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजय कुमार लल्लू और पार्टी के अन्य नेताओं ने आज मौन व्रत किया।

बता दें कि विपक्षी दलों द्वारा लगातार बनाए जा रहे दवाब के बाद अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आशीष पर आरोप है कि शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों पर जो कार चढ़ाई गई, वह उस कार में सवार थे। 3 अक्टूबर को हुई इस हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें चार किसान शामिल थे। मिश्रा को शनिवार रात को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Money Laundering Case: सीबीआई ने अनिल देशमुख के नागपुर स्थित ठिकानों पर मारा छापा
जीपीओ पार्क में कांग्रेस ने रखा मौन व्रत
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरने पर बैठ गई। इस धरने में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। कांग्रेस की मांग है कि अजय मिश्रा के गृह राज्य मंत्री रहते इस मामले की सही जांच नहीं हो पाएगी।
इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और किसी के दवाब में जांच प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी मौन व्रत या धरना देना चाहती है तो यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह 10 सालों से मौन व्रत कर रहे हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कोई विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं किया जा रहा है, जहां कथित तौर पर दलितों और किसानों के खिलाफ अत्याचार किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications