Adani Group Recovery: झटकों से उभरा अदाणी ग्रुप, Nifty-50 में नंबर 1, 2026 में 34% उछले शेयर

गौतम अदाणी का अदाणी ग्रुप एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में अपनी बादशाहत साबित कर रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद आए भीषण भूचाल और कानूनी अड़चनों से उबरते हुए, समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड साल 2026 में NSE निफ्टी 50 इंडेक्स की टॉप परफॉर्मिंग कंपनी बनने की राह पर है।

कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 34% तक का उछाल आ चुका है। इसके साथ ही, करीब तीन साल से अधिक समय के उतार-चढ़ाव और ग्रुप के मार्केट कैप में $150 बिलियन से अधिक के नुकसान के बाद, अदाणी एंटरप्राइजेज एक बार फिर निफ्टी की टॉप गेनर्स की लिस्ट में शीर्ष पर पहुँच गया है।

Adani Industry

दिग्गज निवेशकों की बाजार में वापसी

अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी के पीछे वैश्विक और घरेलू बड़े निवेशकों का फिर से जगा भरोसा है। द कैपिटल ग्रुप (The Capital Group), गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs Group Inc.) और SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड जैसे दिग्गजों ने फिर से खरीदारी में रुचि दिखाई है। इसके अलावा, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने जून में "ओवरवेट" (Overweight) रेटिंग के साथ अदाणी एंटरप्राइजेज पर कवरेज शुरू की थी, जिससे शेयरों को ज़बरदस्त रफ्तार मिली।

पिछले हफ़्ते दो बड़े घटनाक्रमों ने इस शेयर को और बूस्ट दिया

1. अदालत से क्लीन चिट: अमेरिका की एक जिला अदालत (US District Court) ने अदाणी पर लगे प्रतिभूति धोखाधड़ी (Securities Fraud) के आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया, जिससे साल 2024 से चला आ रहा बड़ा कानूनी संकट समाप्त हो गया।
2. MSCI इंडेक्स में वेटेज बढ़ा: ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI Inc. ने अपने हालिया रिव्यू में अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों के फ्री-फ्लोट फैक्टर्स बढ़ा दिए हैं। इससे प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स में ग्रुप का वेटेज बढ़ेगा और पैसिव फंड मैनेजर्स से भारी तादाद में नया निवेश (Passive Inflow) आएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर बेट (Infrastructure Bet) का जादू

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि यह तेजी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की ग्रोथ पर निवेशकों के अटूट भरोसे को दर्शाती है। पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स और पावर बिजनेस के साथ-साथ ग्लोबल लेंडर्स भी समूह को फंड देने में आगे आ रहे हैं। हाल ही में अदाणी ग्रुप के डेटा-सेंटर जॉइंट वेंचर AdaniConneX को विस्तार योजनाओं के लिए लगभग $800 मिलियन (करीब ₹6,700 करोड़) का लोन मिला है।

वेंचुरा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर के अनुसार, "कम ही ऐसे बिजनेस हैं जो अदाणी के इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो जैसी 20 से 30 साल की लंबी विजिबलिटी प्रदान करते हैं।"

आंकड़ों के आइने में अदाणी का सफार

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक:

2022: अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी का बेस्ट-परफॉर्मिंग स्टॉक था ( 126% रिटर्न )।
2023 व 2024: ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
2025: श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) टॉप पर रहा।
2026 (17 अगस्त तक): अदाणी एंटरप्राइजेज ने 34% बढ़त के साथ फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

इस तेजी से अदाणी ग्रुप के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस साल ₹4 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है, जिसने गौतम अदाणी को एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की रेस में टॉप पर पहुंचा दिया है।

वापसी के बावजूद, एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक, ₹4 लाख करोड़ से अधिक के मार्केट कैप वाली भारतीय कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज पर केवल 4 ब्रोकरेज फर्में रिसर्च कवरेज दे रही हैं, जो सबसे कम है। मॉर्गन स्टेनली ने भी बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के भारी-भरकम बजट और रीफाइनेंसिंग जोखिमों को लेकर आगाह किया है।

दुबई स्थित आर्केवियम कैपिटल के सीआईओ मैक्सेंस विसौ का कहना है कि अदाणी में लौटने वाले निवेशक सिर्फ ग्रोथ पर दांव नहीं लगा रहे हैं, बल्कि यह उनकी कानूनी स्थिति सामान्य होने, फंडिंग और काम को धरातल पर उतारने की क्षमता पर लगाया गया एक सक्रिय दांव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+