जियो प्लेटफॉर्म को मिला एक और निवेशक, 5684 करोड़ इन्वेस्ट करेगी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स में अबूधाबी इनेवेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) ने 5,683.50 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके जरिए एडीआईए को 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। यह निवेश 4.91 लाख करोड़ रुपए के इक्विटी वैल्यू और 5.16 लाख करोड़ रुपए के इंटरप्राइज वैल्यू पर किया गया है। रविवार को इसकी जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है।

कुल निवेश 97,885करोड़ हुआ

कुल निवेश 97,885करोड़ हुआ

जियो में सात हफ्ते से कम समय में कुल निवेश 97,885 करोड़ रुपए हो गया है। बीते सात सप्ताह में जियो प्लेटफॉर्म में यह आठवां निवेश है। पिछले सात हफ्तों में 8 निवेशकों ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 21.06 फीसदी इक्विटी के लिए कुल 97,885.65 करोड़ रुपए का निवेश किया है। 22 अप्रैल को फेसबुक ने निवेश किया था। जिसके बाद सात और निवेशक कंपनी को मिल चुके हैं।

 शुक्रवार को दो बड़े निवेश

शुक्रवार को दो बड़े निवेश

शुक्रवार दो निवेश जियो में हुआ था। इसमें एक निवेश मुबाडला ने 9,039 करोड़ रुपए का किया था। जबकि सिल्वर लेक ने दो चरणों में 10,202.55 करोड़ रुपए का निवेश किया। इसमें से 4,546.80 करोड़ रुपए का निवेश शुक्रवार को और 5,655.75 करोड़ का निवेश 4 मई को किया गया था। सिल्वर लेक का निवेश इक्विटी के 4.91 लाख करोड़ के वैल्यूएशन के आधार पर किया गया है। जबकि इंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ के आधार पर निवेश किया गया है। इसके साथ ही सिल्वर लेक 2.08 प्रतिशत इक्विटी जियो में हासिल कर लेगा।

जियो ने लगातार की साझेदारियां

जियो ने लगातार की साझेदारियां

बता दें कि जियो ने पिछले डेढ़ महीने में ताबड़तोड़ साझेदारी की है। जियो ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक और केकेआर के साथ साझेदारी की फिर मूबाडाला इंवेस्टमेंट ने रिलायंस जियो में साझेदारी की है। अब अबूधाबी इनेवेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) ने 5,683.50 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+