PAN कार्ड के बाद अब वोटर ID को भी आधार से करना होगा लिंक, जानें क्या है पूरा प्रोसेस
PAN कार्ड के बाद अब वोटर ID को भी आधार से करना होगा लिंक, जानें क्या है पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली। केंद्र सरकार आधार को लगातार मजबूत दस्तावेज के तौर पर पेश कर रही है। कई योजनाओं से जोड़ने के बाद अब आधार को अन्य दस्तावेजों के साथ लिंक किया जा रहा है। पैन कार्ड से लिंक करने की अनिवार्यता के बाद अब आधार को वोटर आईडी से भी लिंक करना होगा। अब फर्जी मतदाता कार्ड को रोकने के लिए सरकार ने वोटर आईडी को भी पैन से जोड़ने को कहा है। पैन कार्ड (PAN Card) के साथ-साथ वोटर कार्ड (Voter ID Card) को भी आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना जरूरी हो गया है।

फर्जी मतदान कार्ड रखने वालों पर लगेगी रोक
आधार को मतदान कार्ड से लिंक करने से सरकार फर्जी वोटर आईडी कार्ड को रोकने की कोशिश कर रही है। वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के बाद उन लोगों की पहचान हो सकेगी, जिनके पास एक से ज्यादा मतदान पत्र है या फिर जिनके पास फेक मतदान कार्ड है। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट करके सरकार के इस नोटिफिकेशन की जानकारी दी है।

मल्टीपल वोटर आईडी पर लगेगी रोक
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वोटर आईडी को आधार इकोसिस्टम से लिंक करने पर मल्टीपल वोटर आईडी कार्ड रखने वालों पर रोक लग सकेगी। इस कदम से चुनावी व्यवस्था को भी सुधारने में मदद मिलेगी। हालांकि इसके लिए फिलहाल कोई डेडलाइन जारी नहीं किया गया है। अगर आप भी अपना वोटर आईडी आधार से लिंक करना चाहते हैं तो आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।

कैसे करें वोटर आईडी को आधार से लिंक
- वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://voteportal.eci.gov.in पर जाए।
- मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी या फिर वोटर आईडी नंबर से लॉगइन करें।
- अपना प्रदेश, जिला आदि का चुनाव भरकर Search के बटन दबाएं feed aadhar number पर क्लिक करें।
- आधार नंबर समेत सभी जानकारी को सही-सही भरे और Submit पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद आपका वोटर आईडी आधार से लिंक हो जाएगा। आपके मोबाइल और ईमेल पर भी इसकी जानकारी प्राप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications