'आधार पे' एप से अंगूठा लगाकर कर सकेंगे भुगतान, नहीं रहेगी डेबिट, क्रेडिट कार्ड की जरूरत

केंद्र सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि वित्तीय लेन-देन के लिए फिंगरप्रिंट्स वाले 'आधार पे' को इस महीने के अंत तक (31 मार्च) लांच करें। 'आधार पे' एंड्राइड आधारित स्मार्टफोन एप है।

आधार पे एप से अंगूठा लगाकर कर सकेंगे भुगतान, नहीं रहेगी डेबिट, क्रेडिट कार्ड की जरूरत

नई दिल्ली। अब आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बगैर भी बिल का भुगतान कर सकेंगे। मंगलावर को केंद्र सरकार ने 'आधार पे' एपलीकेशन लॉन्च की है। इस एप के जरिए ग्राहक अपने अंगूठे के फिंगरप्रिंट को स्कैन कर बिल का भुगतान कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने एप लॉन्च के बाद सभी बैंकों से कहा है कि वित्तीय लेन-देन के लिए फिंगरप्रिंट्स वाले 'आधार पे' को इस महीने के अंत तक (31 मार्च) अपने यहां शुरू करें। 'आधार पे' एंड्राइड आधारित स्मार्टफोन एप है।

कोई भी दुकानदार या व्यापारी 'आधार पे' एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर बायोमेट्रिक रीडर से जोड़ सकता है। इसके बाद ग्राहक को इस एप में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और भुगतान के अपने बैंक खाते को चुनना होगा और बिल भुगतान के लिए पासवर्ड के रुप में अपने अंगूठे का फिंगरप्रिंट उपयोग करना होगा, जिसका स्कैन बायोमेट्रिक रीडर के जरिए किया जाएगा। आधार पे से भुगतान पर ग्राहक को अलग से कोई सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय पांडे ने कहा कि आधार पे के जरिए भुगतान किसी दूसरे तरीके के मुकाबले सुरक्षित होगा और इसमें किसी फ्रॉड की आशंका कम रहेगी।

सरकार ने सभी बैंकों से 'आधार पे' को 31 मार्च तक लाॉन्च करने के साथ-साथ कहा है कि वे भीम एप्प में 'पे टू आधार' फीचर को 31 मार्च से पहले जोड़ लें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक को इसके लिए केवल इस हफ्ते का ही वक्त दिया गया है। थिंक टैंक नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा है कि इसमें कोई एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क नहीं है। उन्होंने कहा कि ये एप कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से लाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस आधार पे एप के जरिए 2017-18 में 25 अरब के डिजिटल लेन-देन का लक्ष्य तय किया है।
पढ़ें- अब बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेंगी ये सरकारी सेवाएं, 30 जून तक बनवा लें अपना आधार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+