अब बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेंगी ये सरकारी सेवाएं, 30 जून तक बनवा लें अपना आधार
अगर आपके पास अब आधार कार्ड नहीं रहा तो आप करीब 84 सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे। हलांकि सरकार ने इसके लिए उनलोगों को 30 जून तक का वक्त दिया है, जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है।


किन योजनाओं के लिए जरूरी हुआ आधार
सरकार ने अभी तक 34 सरकारी योजनाओं को आधार से जोड़ दिया है। यानी इन 34 योजनाओं का लाभ सिर्फ आधार कार्ड धारक ही उठा सकेंगे। वहीं सरकार जल्द ही डायरेक्ट सबसिडी बेनेफिट ट्रांसफर कार्यक्रम के तहत सभी 84 योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य करने जा रही है।

कौन-कौन सी है योजना
सरकार ने जिन 34 योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया है उनमें मिड डे मिल, सर्व शिक्षा अभियान, नैशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम, दीनदयाल अंत्योदय योजना फॉर स्किल ट्रेनिंग शामिल है।

इन योजनाओं के लिए अनिवार्य है आधार
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एलपीजी और खाद्यान्न पर सब्सिडी, सामाजिक न्याय मंत्रालय के तहत छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, मानव संसाधन मंत्रालय के तहत व्यस्क शिक्षा के लिए साक्षर भारत योजना और सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को वेतन देने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।

आधार कार्ड के बिना रेलवे टिकट नहीं
रेलवे ने ऑनलाइन टिकट के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यानी बिना आधार कार्ड के आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। हलांकि सिनियर सिटीजन को इसमें छूट दी गई है।

सर्वोदय स्कूल में दाखिला चाहिए तो आधार जरूरी
सर्वोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आधार कार्ड जरुरी हो गया है। बिना इसके आपको यहां दाखिला नहीं मिलेगा। डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ने ऑनलाइन ऐडमिशन प्रोसेस के लिए गाइडलाइंस जारी किया हैं। जिसमें फॉर्म भरने के लिए बच्चों का आधार कार्ड जरूरी किया गया है।

पीएफ के लिए आधार कार्ड
पीएफ निकालने के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो सरकार उसके सारे बेनेफिट को खत्म कर सकती है। हालांकि, ईपीएफओ ने पेंशन अकाउंट से बिना आधार नंबर के पैसे निकालने की अनुमति दे दी है।

एंट्रेस एक्जाम के लिए आधार
एंट्रेंस एक्जाम के लिए भी अब आधार कार्ड जरूरी होता जा रहा है। JEE एग्जामिनेशन में आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि 2017-18 सेशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी भी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर सकती है।

सस्ता होगा इलाज
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपको एम्स में कोई रजिस्ट्रेशन जार्च नहीं लगता है। लेकिन, यदि आपके पास आधार नहीं है तो रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को 100 रुपए देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications