देश की इकॉनमी में स्लोडाउन जारी, बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 5.2% घटा
नई दिल्ली। देश की इकॉनमी में स्लोडाउन जारी है। आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन सितंबर में 5.2 प्रतिशत घट गया है। बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में से सात के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2018 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा था। इस साल सितंबर 2019 में यह सूचकांक 120.6 पर पहुंच गया है, जो कि सितंबर 2018 की तुलना में 5.2 फीसदी कम है।













Click it and Unblock the Notifications