7th Pay Commission News: डीए में 50% की बढ़ोतरी के बाद ग्रेच्युटी सीमा को लगे पंख, जानें कैसे मिलेगा फायदा?
7th Pay Commission News: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने से पहले शनिवार को केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी कर्मचारियों को दी है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 50 फीसदी करने के फैसले से रिटायरमेंट ग्रेच्युटी समेत अन्य भत्तों में पर्याप्त संशोधन किया है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई के दौर में बहुत बड़ा वरदान जैसा प्रतीत होता है।
रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 फीसदी बढ़ाकर 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये कर दी गई है, जो 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी। आइए समझते हैं क्या है रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी ...

रिटायरमेंट ग्रेच्युटी
रिटायरमेंट ग्रेच्युटी एक प्रकार का एकमुश्त भुगतान है, जो किसी कर्मचारी को उनकी सेवा समाप्ति पर उनके नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। यह भुगतान उस कर्मचारी की सेवा की अवधि और उनकी आखिरी तनख्वाह के आधार पर गणना किया जाता है।
कैसे होती है रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की गणना?
- योग्यता: कर्मचारी को कम से कम 5 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करनी चाहिए।
- फॉर्मूला: ग्रेच्युटी= पिछले वेतन× सेवा के वर्षों की संख्या ×15/26 =
- अधिकतम सीमा: वर्तमान में, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये थी, लेकिन अब संशोधन के बाद 25 लाख रुपए कर दी गई।
डेथ ग्रेच्युटी
डेथ ग्रेच्युटी का भुगतान उस स्थिति में किया जाता है, जब कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है। इसमें सेवा की अवधि की आवश्यकता नहीं होती और यह सेवा की किसी भी अवधि में कर्मचारी की मृत्यु पर लागू होती है।
कैसे होती है डेथ ग्रेच्युटी की गणना?
- 5 साल तक की सेवा: कर्मचारी की अंतिम तनख्वाह का 6 गुना।
- 5 से 20 साल की सेवा: प्रत्येक पूर्ण सेवा वर्ष के लिए अंतिम तनख्वाह का 12 गुना।
- 20 साल से अधिक की सेवा: कर्मचारी की अंतिम तनख्वाह का 20 गुना।
- अधिकतम सीमा: डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा भी 20 लाख रुपये थी, लेकिन अब संशोधन के बाद 25 लाख रुपए कर दी गई।
उदाहरण में समझें-
- रिटायरमेंट ग्रेच्युटी: मान लीजिए किसी कर्मचारी का अंतिम मासिक वेतन 50,000 रुपए है और उसने 20 साल की सेवा की है। ऐसे में कर्मचारी की ग्रेच्युटी- 50,000×20×15/26 =5,76,923 रुपये।
- डेथ ग्रेच्युटी: मान लीजिए किसी कर्मचारी का अंतिम मासिक वेतन 50,000 रुपये है और उसने 10 साल की सेवा की है। ऐसे में कर्मचारी की ग्रेच्युटी=50,000×10=5,00,000रुपये।
महंगाई भत्ता 50% तक बढ़ा
केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की। यह लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत थी। डीए में 50 फीसदी की इस बढ़ोतरी के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारी के वेतन के विभिन्न घटकों में भी वृद्धि हुई।
क्या है ग्रेच्युटी?
ग्रेच्युटी एक परिभाषित लाभ योजना है, जो नियोक्ता द्वारा कर्मचारी को पांच साल या उससे अधिक समय तक लगातार सेवा देने के लिए दी जाती है। ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी किसी संगठन में कम से कम पांच साल तक लगातार सेवा करता है, तो उसे ग्रेच्युटी मिल सकती है।
यह ग्रेच्युटी कर्मचारी को देय है:
- रिटायरमेंट पर।
- इस्तीफे पर।












Click it and Unblock the Notifications