7th Pay Commission: जनवरी 2018 से बढ़ जाएगी न्यूनतम सैलरी!

नई दिल्ली। जो केन्द्रीय कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के फायदे मिलने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी सूचना है। सूत्रों के अनुसार न्यूनतम सैलरी हाइक जनवरी 2018 से लागू होगी। अभी भी सैलरी हाइक से जुड़े कुछ काम बाकी हैं, जिसकी वजह से सैलरी हाइक में दो से तीन महीने की देरी हो रही है। अभी फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने को लेकर काम चल रहा है। फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3 गुना किया जाना है।

7th Pay Commission: जनवरी 2018 से बढ़ जाएगी न्यूनतम सैलरी!

क्या बाकी है अभी?
इस मामले पर बात आगे बढ़ाने के लिए नेशनल एनोमली कमेटी (एनएसी) बनाई गई है। यह कमेटी अधिकारियों से लगातार इस मामले को लेकर बात कर रही है और इसके सभी पहलुओं को परख रही है। न्यूनतम सैलरी में बढ़ोत्तरी के लिए एनएसी की मंजूरी लेनी होगी। अक्टूबर में यह कमेटी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाए जाने को लेकर फैसला कर सकती है।

न्यूनतम सैलरी 25000 रुपए करने की है मांग
दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए। ऐसे में अगर सरकार से बातचीत का दौर आगे बढ़ता है, तो हो सकता है कि सरकार को कर्मचारियों की मांग के आगे झुकना पड़े। ऐसी स्थिति में आपको 25 हजार रुपए की न्यूनतम सैलरी का तोहफा मिल सकता है। हालांकि, अभी सरकार इसे 21 हजार रुपए करने पर विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+