7th pay commission: इन कर्मचारियों के लिए Good News, 1 अगस्त से सैलरी में हुई बड़ी बढ़ोतरी

7th pay commission: इन कर्मचारियों के लिए Good News,1अगस्त से सैलरी में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी दी है। हरियाणा सरकार ने 1 अगस्त से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के HRA में बढ़ोतरी की है। 1 अगस्त से इन कर्मचारियों को 7th Pay Commission की सिफारिशों के अनुरूप किराया भत्ता यानी HRA मिलेगा।

 इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कर्मचारियों को 1 अगस्त से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत किराया भत्ता यानी HRA मिलेगा। हरियाणा सरकार ने पहले ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। 1 अगस्त से इसे लागू किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा के साढ़े 3 लाख कर्मचारियों का HRA बढ़ेगा और सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

 कितनी बढ़ेगी सैलरी

कितनी बढ़ेगी सैलरी

सरकार के इस ऐलान के बाद प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। उसकी सैलरी में 1190 रुपए से लेकर 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। प्रदेस के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को शहरों की आबादी के मुताबिक बेसिक सैलरी का 8, 16 और 24 फीसदी किराया भत्ता दिया जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को 1190 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक का फायदा होगा, जबकि इससे सरकारी खजाने पर 1,920 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

 कैसे होती है HRA की गणना

कैसे होती है HRA की गणना

हरियाणा सरकार द्वारा एचआरए में बढ़ोतरी किए जाने के बाद 50 लाख या इससे ज्यादा आबादी वाले शहरों को एक्स श्रेणी में रखा गया है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को 24 प्रतिशत HRA मिलेगा। वहीं 5 लाख से 50 लाख तक की आबादी वाले शहरों में कार्यरत कर्मचारियों को 16 प्रतिशत HRA यानी 3600 रुपए मिलेंगे। वहीं 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों में कर्मचारियों को 8 प्रतिशत एचआरए दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+