7th Pay Commission: गणतंत्र दिवस पर 5 लाख कर्मचारियों तो मिला बंपर तोहफा, DA में 5 फीसदी की बढ़ोतरी,जानिए कितनी बढ़ी सैलरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार आम बजट में उनके लिए बड़े ऐलान करेगी। लाखों कर्मचारियों की निगाहें केंद्र सरकार के बजट पर टिकी है। जहां केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार हैं तो वहीं हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश के 5 लाख कर्मचारियों को सरकार ने वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है।

5 लाख कर्मचारियों को तोहफा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के कर्मचारियों को एक शानदार तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की गई है। जुलाई से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान होगा, जबकि बकाया सभी कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि में जमा होगा। सरकार के इस फैसले का लाभ 5 लाख लोगों को फायदा होगा, जिसमें सरकारी व अर्धसरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों की संख्या 2.54 लाख है। वहीं पेंशनभोगियों की संख्या 1.71 लाख है।

सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 250 करोड़ का बोझ
महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिसका लाभ 5 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। वहीं सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर 250 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर बिलासपुर जिले में यह घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए डीएम में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी।

1 लाख कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी
बजट 2020 से पहले ही यूपी सरकार ने प्रदेश के 1 लाख कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की। सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) और निगमों (Corporation) में काम कर रहे अफसरों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1 लाख कर्मचारियों की सैलरी में 26000 रुपए प्रति सालाना की बढ़ोतरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications