7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा DA, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा DA, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। लंब इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा देकर दिवाली को और रौशन कर दिया। नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को 28 फीसदी के बजाए 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

कर्मचारियों को तोहफा

कर्मचारियों को तोहफा

सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। अब सरकारी कर्मचारियों को 28 फीसदी के बजाए 31 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने जुलाई 2021 में डेढ़ साल से महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाकर डीए बहाली की घोषणा की। सरकार के फैसले से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया। वहीं अब सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़कर 31 फीसदी पर पहुंच गया है।

 31 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता, कितनी बढ़ेगी सैलरी

31 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता, कितनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर 1 करोड़ से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है। सरकार के इस तोहफे के कारण उनकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने AI CPI-IW क आंकड़े को देखते हुए अब DA को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है। अगर DA कैलकुलेश करें तो कर्मचारियों की सैलरी में 10800 रुपए से लेकर 90 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 30000 रुपए है, उन्हें अब महंगाई भत्ता 900 रुपए महीना या सालाना 10800 रुपए मिलेगा। वहीं कैबिनेट सचिव स्‍तर के अधिकारियों की सैलरी 7500 रुपए मंथली और सालाना 90 हजार रुपए तक बढ़ जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता मिलता है । महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को उनके रहने-खाने को बेहतर बनाने के लिए ये भत्ता दिया जाता है।

Recommended Video

    Dearness Allowance Increased: कर्मचारियों को मिला Diwali Gift, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा | वनइंडिया हिंदी
     DA पर लगी रोक हटी

    DA पर लगी रोक हटी

    कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए महंगाई भत्ते के भुगतान पर रोक लगा दी थी। जुलाई 2021 में महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा दिया। गौतरलब है कि सरकारी कर्मचारियों को जुलाई में 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। अब 3 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+