7th pay commission: दिवाली से पहले लाखों कर्मचारियों को तोहफा, DA के साथ बोनस भी

नई दिल्ली। 7th pay commission की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार दिन पर दिन लंबा होता जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी अब तक रुकी हुई है। सरकार कर्मचारियों की मांग नहीं मान रही है और कर्मचारी लगातार धरना और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारी जहां विरोध कर रहे हैं तो वहीं इस राज्य के लाखों कर्मचारियों को खुशखबरी मिल गई है। केंद्रीय कर्मचारियों से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार अक्टूबर के आखिरी तक देशभर के 18 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़े हुए DA के साथ बोनस मिल सकता है।

 दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा

दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी तक यूपी सरकार अपने कर्मचारियों को डबल तोहफा दे सकती है। यूपी के सरकारी कर्मचारियों को डीए के साथ-साथ बोन स भी मिलने की पूरी संभावना है। राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद के अधिकारी के मुताबिक प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का ऐलान दिवाली के पहले किया जा सकता है। डीए बढ़ोतरी जुलाई 2018 से लागू होगा,जिसमें 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर उसे 9% कि या जाएगा।

 बढ़ेगी आपकी सैलरी

बढ़ेगी आपकी सैलरी

यूपी सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को राज्‍य में लागू कर दिया है। इस सिफारिश के लागू होने से जहां निचले स्‍तर के कर्मचारियों के वेतन में 3000 से 4000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं मिडल स्‍तर के कर्मचारियों की 4 से 6000 और लेवल 9 के ऊपर के अधिकारियों के वेतन में 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी हुई है।

 क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग

क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग

केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्‍यूनतम बेसिक वेतन 18000 से बढ़ाकर 26000 रुपए की जाए। वहीं फिटमेंट फेक्टर में बढ़ोतरी की भी उम्मीद की जा रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद में बैठे केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+