7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब ले सकेंगे 2 साल की सवैतनिक छुट्टियां

केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया सर्विस के कर्मचारी को बड़ी सौगात दी है। ऑल इंडिया सर्विस के योग्य सदस्यों के छुट्टियों को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ये कर्मचारी अपने पूरे कैरियर के दौरान दो साल की पेड लीव ले सकते हैं।

डिपॉर्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑल इंडिया सर्विस के कर्मचारी को पूरे करियर के दौरान दो बच्चों की देखभाल के लिए दो साल की चाइल्ड केयर लीव ले सकते हैं। केंद्र द्वारा दी जा रही है ये चाइल्ड केयर लीव पेड रहेगी।

 7th-pay-commission

28 जुलाई की राजपत्र अधिसूचना के अनुसार ऑल इंडिया सर्विस चिल्ड्रेन लीव रूल 1995 के कुछ प्रावधानों को संशोधित किया गया है। राज्यों की सरकारों से परामर्श के बाद केंद्र सरकार द्वारा संशोधन किया गया। एआईएस के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाता है।

चाइल्ड केयर लीव के लिए इन शर्तों को पूरा करना होगा:

  • अखिल भारतीय सेवाओं (एआईएस) कर्मचारियों को दो सबसे बड़े बच्चों के देखभाल के लिए पूरी सेवा के दौरान 730 दिनों का अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश बच्चों के 18 साल के पूरे होने से पहले पालन पोषण के आधार पर, शिक्षा, बीमारी और इसी तरह की देखभाल के लिए दिया जा सकता है।
  • अखिल भारतीय सेवाओं (एआईएस) सिंगल कर्मचारियों का मतलब अविवाहित या विधुर या तलाकशुदा पुरुष सदस्य से है।
  • सरकारी कर्मचारी को मिलने वाले चाइल्ड केयर ​लीव के दौरान पूरे काम के दौरान पहले 365 दिन की छुट्टी पर 100 फीसदी सैलरी का भुगता किया जाएगा।
  • वहीं दूसरी 365 दिन की छुट्टी पर 80 फीसदी सैलरी का भुगतान किया जाएगा।
  • एक कैलेंडर वर्ष में 3 बार से अधिक चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत नहीं की जाएगा। सिंगल महिला सदस्य के मामले में एक कैलेंडर वर्ष में 6 बार तक के लिए बाल देखभाल अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। साथ ही, एक बार में पांच दिन से कम अवधि के लिए शिशु देखभाल अवकाश नहीं दिया जा सकता है।
  • अधिसूचना के मुताबिक, चिल्ड्रेन लीव अकाउंट को अन्य छुट्टियों के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। इसके तहत एक अलग अकाउंट होगा, जो सदस्यों को अलग से दी जाएगी। प्रोबेशन अवधि के दौरान चाइल्ड केयर लीव का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+