7th Pay Commission: 15 अगस्त को पीएम कर सकते हैं बड़ा ऐलान,न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उम्मीद
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने खुशखबरी मिल सकती है। किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के बाद माना जा रहा है कि केंद्र सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी दे सकती हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार लाखों कर्मचारियों को और रिटायर्ड कर्मचारियों को खुश कर सकती है।

न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उम्मीद
7th Pay Commission के तहत माना जा रहा है कि सरकार अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों को खुश कर सकती है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को पीएम मोदी इसके लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। लाखों कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगले महीने सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर घोषणा की जा सकती है।

3.8 गुना बढ़ोतरी की मांग
उम्मीद की जा रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के बारे में घोषणा कर सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में 3.8 गुना बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें न्यूनतम 2.57 गुना से लेकर 3.8 गुना तक फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप ही कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने का मन बना रही है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जिसके बाद एक बार फिर से कर्मचारी सरकार ने उम्मीद ल गाए बैठे हैं।मोदी सरकार 1.1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। लेबर मिनिस्ट्री इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की नई सीरीज पर काम शुरू हो गया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications