नोटबंदी में भी लोगों ने लगाया मोदी सरकार को लगा चूना, 23,235 करोड़ के नकली नोट पहुंचे सिस्टम में
नई दिल्ली। पिछले साल 9 नवंबर से 1000 और 500 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया। सरकार का दावा था कि इससे कालाधन बाहर आएगा, लेकिन अब भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के हिसाब से कुल नोटों में से 99 फीसदी नोट वापस लौट चुके हैं। आंकडों के हिसाब से 1000 रुपए के कुल 670 करोड़ नोटों में से सिर्फ 8.9 करोड़ नोट वापस नहीं आए हैं।

Recommended Video

नकली नोट भी पहुंचे सिस्टम में
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों ने एक और बड़ा खुलासा किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि 1000 के हर 10 लाख नोटों में से 19 नकली नोट (19.1) पाए गए हैं। वहीं अगर 500 के नोटों की बात करें तो हर 10 लाख में से 7 नोट नकली (7.1) पाए गए। ये सभी नकली नोट करंसी चेस्ट के लेवल पर जांच किए जाने के दौरान सामने आए। अगर इन्हें जोड़ा जाए तो सिस्टम में करीब 23,235 करोड़ रुपए के नकली नोट पहुंच गए हैं।
मोदी सरकार ने की थी नोटबंदी
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार कुल 15.44 लाख करोड़ रुपए में से 15.28 लाख करोड़ रुपए RBI में वापस आ गए। ऐसे में लगभग 99 फीसदी रुपए वापस आ चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो नोटबंदी के द्वारा मोदी सरकार की कालेधन को बाहर लाने की कोशिश कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन इससे लोगों को दिक्कतें काफी हुईं। आपको बता दें कि पिछले साल 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। अब सरकार ने 200 और 50 रुपए के भी नए नोट जारी कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications