रिलायंस Jio के पास अब है कुल 14 डाटा प्लान, जानिए कौन सा है बेस्ट
नई दिल्ली। दिवाली के बाद से जियो ने अपने लगभग सभी प्लानों में बदलाव किए हैं। साथ ही जियो ने कई नए प्लान भी मार्केट में लॉन्च किए हैं। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए इस वक्त कुल 14 प्रीपेड प्लान है। जियो का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये से शुरू होता है और सबसे महंगा प्लान 9,999 रुपये में आता है। आइए जानते है जियो के 14 प्लान में कौन सा प्लान आपके लिए अच्छा साबित होगा और किस प्लान में मिलेगा आपको सबसे ज्यादा फायदा ...

19 रुपये का प्लान
यह जियो का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको 150 MB 4G डाटा मिलता है। साथ ही लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होती है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है।
52 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में आपको 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियो इस प्लान में यूजर्स को 1.05 जीबी डाटा देता। इसमें 150 एमबी डाटा की रोजाना लिमिट भी है। डाटा के अलावा अन्य सेवाएं जैसे लोकल कॉलिंग, एसटीडी कॉलिंग और रोमिंग, सभी 1 हफ्ते के लिए फ्री हैं।
98 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2.1 जीबी 4G डाटा मिलता है। इस प्लान में भी 150 एमबी की डेली लिमिट है। इस प्लान में लोकल, एसटीडी, रोमिंग फ्ी के साथ 140 एसएसएस फ्री मिलेगें।

149 रुपये का प्लान
इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को 150 एमबी की डेली लिमिट के साथ 4.2 GB डाटा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इसके साथ इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग फ्री होती है। साथ ही 300 एसएमएस भी फ्री में मिलते हैं।
309 रुपये का प्लान
यह जियो के सबसे लोकप्रिय प्लानों में से एक है। इसमें यूजर्स को 1 GB की डेली लिमिट के साथ 49 GB 4G डाटा मिलता है। साथ ही इसमें सभी कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है। इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों की है।
399 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोज 1 GB डाटा मिलता है यानी की कुल 70 GB डाटा। इस प्लान में भी सभी कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है।

459 रुपये का प्लान
इस प्लान में जियो यूजर्स 1 GB की डेली लिमिट के साथ 84 GB 4G डाटा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 84 दिनों तक इस प्लान में भी सभी कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है।
499 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान का अब तक सबसे धांसू प्लान बताया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। जियो इस प्लान में यूजर्स को 91 GB डाटा (1 GB डेली लिमिट) ऑफर्स कर रहा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।
509 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2GB की डेली लिमिट के साथ 98 GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों की है। साथ ही 49 दिनों तक कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

799 रुपये का प्लान
अगर आप दिन में ज्यादा डाटा यूज करते है तो आप जियो के इस प्लान को आजमा सकते हैं। इस प्लान में जियो यूजर्स को 3GB की डेली लिमिट के साथ 84 GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। साथ ही 28 दिनों तक कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।
999 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 60GB डाटा मिलता है। खास बात यह है कि इस प्लान में किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। अन्य प्लान की तरह इस प्लान में भी अन्य कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है।
1,999 रुपये का प्लान
जियो इस प्लान में यूजर्स को 125 GB डाटा ऑफर करता है। इश प्लान में भी किसी तरह की डेली लिमिट नहीं है। इसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग इस प्लान में भी फ्री है।

4,999 रुपये का प्लान
यह जियो का दूसरा सबसे महंगा प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 350 GB डाटा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग बी फ्री है। इस प्लान की वैलिडिटी 360 दिनों की है।
9,999 रुपये का प्लान
यह जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 360 दिनों की वैलिडिटी के साथ 750 जीबी 4G डाटा मिलता है। इस प्लान में जियो ने किसी तरह की डेली लिमिट नहीं रखा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग बी फ्री है।












Click it and Unblock the Notifications