10डिजी वेबसाइट से अब ऑनलाइन ऑर्डर करें सिम कार्ड, बस एक क्लिक से फ्री में होगी होम डिलीवरी

अब सिर्फ एक क्लिक से ही आप सिम कार्ड और डोंगल ऑर्डर कर सकते हैं। 10डिजी नाम की एक वेबसाइट दिल्ली एनसीआर में शुरू हुई है, जो फ्री होम डिलीवरी के साथ यह सेवा दे रही है।

नई दिल्ली। अगर आप भी कोई सिम कार्ड या डोंगल लेने की सोच रहे हैं, लेकिन दुकान पर जाने का समय नहीं है, तो आपकी मदद कर सकती है 10डिजी। 10डिजी एक वेबसाइट है, जहां से आप सिम कार्ड, डोंगल और डेटा कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यहां से किसी भी चीज को ऑर्डर करने के लिए कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं देना होगा। इस स्टार्टअप द्वारा आपके घर पर फ्री डिलीवरी कराई जाएगी। इस कंपनी से आप वोडाफोन, आइडिया और टाटा इंडिकॉम के सिम कार्ड मंगा सकते हैं।

10digi 10डिजी वेबसाइट से अब ऑनलाइन ऑर्डर करें सिम कार्ड, बस एक क्लिक से फ्री में होगी होम डिलीवरी
ये भी पढ़ें- विरल आचार्य बने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर, जानिए इनके बारे में 10 बड़ी बातें

फिलहाल 10डिजी सिर्फ तीन कंपनियों से सिम कार्ड या डोंगल दे रही है, लेकिन भविष्य में अन्य कंपनियों के सिम कार्ड भी देने की तैयारी में है। अन्य टेलिकॉम कंपनियों से इसे लेकर बात भी चल रही है। यह स्टार्टअप वेबसाइट और ऐप आधारित है, जिसकी शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से की गई है। इसके सह संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक ओजैर यासिन हैं। आपको जिस भी कंपनी का सिम कार्ड या डोंगल चाहिए, आप उसे इस वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं और एक एक्जिक्युटिव आपके घर जाकर आपको सिम दे देगा।
ये भी पढ़ें- कैबिनेट अध्यादेश: 31 मार्च के बाद 500-1000 के 10 से अधिक नोट रखे तो लगेगा जुर्माना, हो सकती है जेल
यहां से आप न केवल सिम कार्ड या डोंगल खरीद सकते हैं, बल्कि टैरिफ प्लान की तुलना भी कर सकते हैं और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सेवा भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आप रिचार्ज और भुगतान के विभिन्न तरीकों से भुगतान कर सकते हैं। मौजूदा समय में कंपनी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में करीब 500 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। कंपनी मार्च 2018 तक देश के 135 शहरों में सेवाएं शुरू करना चाहती है और कारोबार को बढ़ाने के लिए करीब दो करोड़ रुपए के निवेश की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+