कैबिनेट अध्यादेश: 31 मार्च के बाद 500-1000 के 10 से अधिक नोट रखे तो लगेगा जुर्माना, हो सकती है जेल

सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया है, जिसके तहत अगर 31 मार्च 2017 के बाद भी आपके पास 500 या 1000 रुपए के 10 से अधिक नोट मिलते हैं तो आप पर जुर्माना लगेगा और 4 साल की जेल भी हो सकती है।

नई दिल्ली। चंद दिनों में पुराने नोटों को बैंकों से बदलने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। हालांकि, अगर आप इस समयावधि में भी पैसे नहीं बदला सकेंगे तो आपको 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 तक भारतीय रिजर्व बैंक से अपने पुराने नोट बदलवाने होंगे। लेकिन अगर उसके बाद भी आप अपने पास पुराने नोट रखते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कैबिनेट ने बुधवार को यह अध्यादेश जारी कर दिया है कि अगर 31 मार्च के बाद भी किसी के पास से पुराने नोट पाए जाते हैं तो उसे भारी जुर्माना झेलना पड़ सकता है और जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

demonetisation नोटबंदी के तहत 31 मार्च के बाद भी पुराने 10 से अधिक नोट रखने पर लगेगा जुर्माना, हो सकती है जेल
ये भी पढ़ें- बैंक अधिकारियों की यूनियन ने कहा- पैसों की समस्या खत्म होने में अभी लग सकते हैं 2-3 महीने

सरकार के अध्यादेश के मुताबिक जिन लोगों के पास 10 से अधिक पुराने 500 या 1000 रुपए के नोट होंगे, उन्हें ही परेशानी होगी। अगर आपके पास इससे कम पुराने नोट हैं तो आप पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। जो लोग महज शौक के लिए पुराने नोट अपने पास रखते हैं, वो 10 नोट से कम रखकर अपना शौक पूरा कर सकते हैं। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च के बाद किसी के पास पुराने नोट पाए जाने की स्थिति में उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लग सकता है और उसे चार साल की जेल भी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस अध्यादेश को 'द स्पेसिफाइड बैंक नोट्स सेसेशन ऑफ लायबिलिटी ऑर्डिनेंस' नाम दिया है। यह अध्यादेश 1978 में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार द्वारा जारी किए गए उसी अध्यादेश की तरह है, जिसे 1000, 5000 और 10000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद मोरारजी सरकार ने जारी किया था।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी: बिहार में बिना बैंक खातों के ही लोगों के पास पहुंच गए ATM कार्ड
आपको बता दें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसके बाद 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट अमान्य हो गए थे। इसके बाद इन्हें बैंकों से बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था, जबकि उसके बाद 31 मार्च तक भारतीय रिजर्व बैंक से पैसे बदले जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक से 24,000 प्रति सप्ताह और एटीएम से 2,500 रुपए प्रतिदिन निकाले जाने की सीमा भी रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+