अब इस फील्ड के दिग्गज बनने जा रहे गौतम अडानी, 1000 करोड़ में कर ली बड़ी डील

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी का साम्राज्य तेजी से बढ़ रहा है। अब उन्होंने एक और कंपनी में करीब 50 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। ये सौदा अडानी पोर्ट के जरिए हजार करोड़ से ऊपर में हुआ है। इस सौदे के बाद अडानी पोर्ट्स देश की टॉप-3 लिक्विड टैंक स्टोरेज कंपनियों में शामिल हो गई है।

इस कंपनी के साथ हुआ सौदा

इस कंपनी के साथ हुआ सौदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी के साम्राज्य को चलाने में उनके बेटे करन अडानी मदद करते हैं। वो अपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड को लीड कर रहे। उनके नेतृत्व में कंपनी ने इंडियन ऑयलटैंकिंग (Indian Oiltanking) के साथ बड़ा सौदा किया है। जिसके तहत उन्होंने 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है। ये डील करीब 1050 करोड़ रुपये की बताई जा रही।

स्टोरेज क्षमता 200 प्रतिशत बढ़ी

स्टोरेज क्षमता 200 प्रतिशत बढ़ी

बात करें इंडियन ऑयलटैंकिंग लिमिटेड की तो नाम से ही स्पष्ट है कि ये कंपनी लिक्विड स्टोरेज से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करती है। अडानी ग्रुप के मुताबिक इस डील के बाद अडानी पोर्ट्स देश की तीसरी सबसे बड़ी लिक्विड टैंक स्टोरेज कंपनी बन गई है। साथ ही उसकी स्टोरेज क्षमता 200 प्रतिशत बढ़कर 3.6 मिलियन KL हो गई है। वहीं दूसरी ओर स्टॉक मार्केट में भी इस डील का असर नजर आया, जहां कंपनी के शेयर में 3.99 प्रतिशत की बढ़त दिखी।

150 अरब डॉलर के निवेश का प्लान

150 अरब डॉलर के निवेश का प्लान

वहीं गौतम अडानी अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। हाल ही में उनकी कंपनी ने ऐलान किया था कि वो अगले 5-10 सालों में बड़ा निवेश करेंगे, जो करीब 150 अरब डॉलर का होगा। ये निवेश ग्रीन एनर्जी, डाटा सेंटर, एयरपोर्ट, हेल्थकेयर आदि में किया जाएगा। कंपनी के टॉप मैनेजमेंट के मुताबिक ग्रुप का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर वैल्यू वाली वैश्विक कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+