'नसीरुद्दीन शाह को मुंबई हमले से डर नहीं लगा, कोई जीभ काटे तो 5 लाख दूंगा', वीडियो वायरल

Uttar pradesh news, मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में गोवंश पर हुए बवाल मामले में एक्टर नसीरुद्दीन शाह के देश में डर लगने वाले बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ संगठन उन्हें पाकिस्तान चले जाने की बात कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। अब यूपी में एक संगठन के चीफ ने उनकी जीभ काट लाने वाले को 5 लाख इनाम देने का ऐलान किया है।

VIDEO: Hindu yuva vahini leader Announces 5 Lakhs Rupees Price For Cut Off Naseeruddin Shah Tongue

'मुंबई हमलों के वक्त डर नहीं लगा'
सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में दिख रहा है कि हिंदू युवा वाहिनी के बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर नसीरुद्दीन पर इनाम की बात कर रहे हैं। मोनू ठाकुर कह रहे हैं कि मुंबई में जब हमले हुए थे आतंकियों ने किए थे, तब नसीरुद्दीन शाह को डर नहीं लगा था। जम्मू-कश्मीर में जब हिंदुओं ने पलायन किया था, तब कहां थे? शाह को तब भी डर नहीं था''

VIDEO: Hindu yuva vahini leader Announces 5 Lakhs Rupees Price For Cut Off Naseeruddin Shah Tongue

मोनू ठाकुर यहीं नहीं रुके, उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को गद्दार तक कह दिया। कहा कि नसरुद्दीन जैसे गद्दारों का भारत देश में रहना उचित नहीं है, इन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। बकौल ठाकुर, 'वह 5 लाख देंगे जो कोई उनकी (नसीरुद्दीन शाह) जीभ काट ले।''

मुजफ्फरनगर के हैं मोनू ठाकुर
जो वीडियो वायरल हुआ है, वह मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना तहसील का बताया जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर वहीं के बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया इस वीडियो को लेकर स्थानीय पुलिस की अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+