बुलंदशहरः शादी को हुए 15 दिन और पत्नी निकली दो माह की गर्भवती फिर उसने बताई प्रेमी की कहानी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 दिन पहले जिस दुल्हन की शादी हुई थी वो दो महीने की गर्भवती निकली। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं पति ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। दूसरी तरफ दुल्हन ने मायके जाने पर जान का खतरा होने की बात कही और पुलिस से रक्षा की गुहार लगाई है।

पत्नी ने की पेट दर्द की शिकायत

पत्नी ने की पेट दर्द की शिकायत

पुलिस ने युवती को महिला थाने के सुपुर्द कर दिया है। बीते 15 फरवरी को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी नईमंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन को पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसका चेक-अप कराने के लिए उसका पति उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी पत्नी दो महीने की गर्भवती है।

डॉक्टर ने बताया कि पत्नी दो माह की गर्भवती है

डॉक्टर ने बताया कि पत्नी दो माह की गर्भवती है

डॉक्टर की बात सुनते ही उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी से पूरी बात पूछी तो उसने बताया कि उसका एक प्रेमी है जो अलीगढ़ का रहने वाला है और सिकंदराबाद में अपनी बहन के घर रहता है। यह बच्चा उसी का है। जानकारी के बाद पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पति ने एसएसपी को बताया कि डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे इसकी जानकारी दी। हालांकि पत्नी अपने मायके जाने के लिए भी तैयार नहीं है।

महिला ने बताई प्रेमी की सच्चाई

महिला ने बताई प्रेमी की सच्चाई

महिला का कहना है कि अगर उसके घर वाले मामले के बारे में जान जाएंगे तो उसकी हत्या कर देंगे। काफी देर तक इस मामले को लेकर एसएसपी ऑफिस में हलचल मची रही। पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी बुलाने का प्रयास किया लेकिन प्रेमी एसएसपी ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह को बुलाया और युवती को उनके हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+