क्या बीएसपी से होगा सपा-आरएलडी गठबंधन को नुकसान? अखिलेश ने दिया ये जवाब
बुलंदशहर, 03 फरवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने बुलंदशहर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर गठबंधन प्रत्योशियों की जीताने की जनता से अपील की। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में मीडिया द्वारा पूछ गए क्या बीएसपी से होगा सपा-आरएलडी गठबंधन को नुकसान? सवाल के जवाब में कहा कि, 'मैंने हमेशा कहा है कि अंबेडकरवादियों को समाजवादी में शामिल होना चाहिए, क्योंकि हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। अगर लोकतंत्र और संविधान नहीं बचेगा तो सोचों हमारे अधिकारों का क्या होगा। मैं अपील करता हूं कि अम्बेडकरवादियों भी हमारे साथ आए।

बुलंदशहर की घटना का किया जिक्र
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था रात 12 भी लड़की स्कूटी पर घर से निकल सकती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली से आए नेता भी यह बताने में ही चूक नहीं कर रहे है कि कानून व्यवस्था सबसे आगे है। लेकिन लगातार जो घटनाएं हो रही है और जो आपके जिले में जो घटना हुई वो हाथरस की घटना को याद दिलाता है। बुलंदशहर जिले में डिबाई-गालिबपुर में 21 जनवरी को हुई घटना को याद दिलाते हुए कहा कि उस बेटी के अपराधी अभी भी खुले घुम रहे है। अभी भी सरकार उस परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आई है। हम गठबंधन की तरफ से सरकार यह कहेंगे की दोषी को जल्द पकड़े।

झूठ बोलना बंद कर दे योगी सरकार
इस दौरान अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार झूठ बोलना अब बंद कर दे। अखिलेश ने कहा कि एक तरफ तो सरकार ये दावा करती है कि उसकी सरकार में बेटिया सरक्षित है। कही कोई अपराध नहीं हो रहा है तो कम से कम अब झूठ बोलना सरकार बंद कर दे। कहा कि अगर हम आंकड़े देखते है तो बड़े पैमाने पर ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि जो सबसे अच्छा सिस्टम था डायल 100 उसका नाम बदलकर उसका कबाड़ा कर दिया। उसे बर्बाद कर दिया।

मुख्यमंत्री है कंप्रेसर थोड़ी है जो हमें ठंडा कर देंगे
मुख्यमंत्री की जो भाषा बदली है और मुझे लगता है कि पहले चरण में ऐसी हवा चली है कि बीजेपी और सीएम को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या कहें। सीएम के गर्मी वाले बयान पर अखिलेश ने कहा कि वो मुख्यमंत्री हैं, वो कोई कंप्रेसर थोड़ी हैं जो हमें ठंडा कर देंगे। हम लोग जानते हैं कि फ्रिज में चीजों को ठंडा रखने के लिए कंप्रेसर लगा होता है। तो क्या हमारे मुख्यमंत्री जी कंप्रेसर हैं?'। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी की बात कर रहे हैं तो हम उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि हमारी सरकार बनी तो हम गर्मी नहीं नौजवानों को भर्ती देंगे। इस बार हर यूथ अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट करेगा।

इस पहले जहर वाले बजट थे क्या?
अखिलेश ने कहा कि किसान दुखी हैं कि इस बजट में भी उनके साथ धोखा हुआ। गरीब को महसूस ही नहीं हो रहा कि कोई बजट भी आया है। सरकार इसे अमृत बजट कह रही है, अगर ये अमृत बजट है तो इससे पहले सब जहर वाले बजट थे क्या? और सुना है कि डायमंड सस्ता हो जाएगा तो देखिए गरीबों का कितना ख्याल रखा है। ये सरकार किसानों की सरकार नहीं है। मैं कहना चाहता हूं कि आज वही 3 तारीख है, जिस दिन किसान जीप से कुचल दिए गए थे। उस घटना को किसान भूले नहीं हैं।

बुल और बुलडोजर होंगे गायब
भाजपा सरकार से ज्यादा कोई झूठ नहीं बोल सकता। गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में बुल और बुलडोजर दोनों का पता नहीं चलेगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। जो नफरत फैलाएं, जो खाई पैदा करें वो देशभक्त कैसे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications