नींबू ने तोड़ा रिकॉर्ड, यूपी के इस जिले में 300 रुपए किलो तक पहुंचा रेट
बुलंदशहर, 05 अप्रैल: भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, साथ ही चैत्र नवरात्रि और रमजान का महीना भी। ऐसे में नींबू की खपत और भी अधिक बढ़ गई है, जिसकी वजह से उसके दामों में भी तेजी आई है। पिछले दिनों सब्जी मंडी में नींबू का रेट 70 से 80 रुपए किलों था, वो अब बढ़कर 280 से 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया हैं।
Recommended Video

बता दें कि 03 अप्रैल तक बुलंदशहर जिले में नींबू का रेट 200 रुपए प्रति किलो तक था, जो आज (05 अप्रैल) 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। नींबू के बढ़े रेट से आम जनता परेशान हैं कि एकदम से दामों में इतनी बढ़ोतरी कैसे हो गई। दामों में बढ़ोतरी होने से लोग अब नींबू नहीं खरीद पा रहे हैं। गृहणियां परेशान हैं, उनका रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में आई तेजी का असर सब्जियों पर भी दिखाई देने लगा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से आम जनता सब्जी कम खरीद रही है। बता कि कल (04 अप्रैल) तक जो नींबू 60 रुपए पाव बिक रहा था, आज उसका रेट 300 रुपए किलो पहुंच गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि, इस बार नींबू पहले जितना सस्ता नहीं होगा, बल्कि उसके रेट में अभी और उछाल देखा जा सकता है।
वहीं, सब्जियों के साथ-साथ रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। तो वहीं, किचन का बजट भी गड़बड़ा गया है। हरा धनिया का दाम फरवरी में 60 रुपए प्रतिकिलो था जो बढ़कर 100 रुपये पहुंच गया था। अंकित शर्मा नाम के एक ग्राहक ने कहा, लगभग हर सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। एक मिडिल क्लास ग्राहक के लिए इतनी महंगी सब्जी खरीदना मुश्किल है।
कई तरीकों से होता है नींबू का इस्तेमाल
नींबू का इस्तेमाल तपती गर्मी से राहत के लिए कुछ ड्रिंक्स में होता है, जो ज्यादातर गर्मियों में ही पी जाती है। शिकंजी भी ऐसी ही ड्रिंक है, जिसका इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है। इसके अलावा इसे "ईनो पाउडर" जैसे पैकेट्स में भी यूज किया जाता है। इसकी खुशबू के साबुन बिकते हैं, जिससे लोग गर्मियों में नहाना बहुत पसंद करते हैं।
पाचन क्रिया को भी सुचारू बनाए रखने में मदद करता है नींबू
विटामिन सी का बड़ा स्रोत नींबू गर्मियों में हमें हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ हमारी पाचन क्रिया को भी सुचारू बनाए रखता है। लेकिन, जिसतरह से मांग बढ़ी है, सप्लाई उतनी नहीं बढ़ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications