प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में दिया 'करो या मरो का नारा', बोलीं- कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले लडेंगी चुनाव
प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में दिया 'करो या मरो का नारा', बोलीं- कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले लडेंगी चुनाव
बुलंदशहर, 14 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। चुनावों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 14 नवंबर को छोटी काशी यानी अनूपशहर पहुंची। अनूपशहर में प्रियंका गांधी 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करो या मरो का नारा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, 'यूपी का चुनाव करो या मरो का है।'

मंच से कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हम किसी भी पार्टी के साथ यूपी में गठबंधन नहीं करेंगे। कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। प्रियंका गांधी ने इस दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि अब वक्त करो या मरो का आ गया है। हमें अब कुछ करना है ऐसा करना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेसका झंडा हर-हर लहराए।
बीजेपी नेतृत्व नहीं करता आजादी का आदर
प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीनते के मंत्र भी बताए। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्ष पार्टियों एसपी और बीएसपी पर भी जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, 'नेहरू जी ने कहा था, भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है। गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था। उन्हें आजादी की कीमत पता थी। जिन्होंने आजादी के लिए खून पसीना नहीं बहाया उन्हें आजादी का मतलब समझ नहीं आता। इसीलिए बीजेपी नेतृत्व आजादी का आदर नहीं करता।'
प्रत्येक बूथ पर बनाएं मजबूत टीम
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ लेवल कमेटियों की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक बूथ पर अपनी मजबूत टीम बनाएं। प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट का सत्यापन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया का जमाना है। हमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सभी पर पहले नंबर पर पहुंचना है। कांग्रेस का प्रचार लोगों को दिखना चाहिए। प्रियंका ने कहा लोग अफवाह फैलाते हैं। लोग हमारी आस्था और निष्ठा पर सवाल उठाते हैं। हमारी देशभक्ति पर तंज कसते हैं, जबकि वर्तमान समय में देश में कांग्रेस सही पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications