CM योगी को ट्वीट कर बुलंदशहर की दो बहनों ने बताई आपबीती, बोली- पापा तमंचा दिखाकर करते हैं बैड टच

CM योगी को ट्वीट कर बुलंदशहर की दो बहनों ने बताई आपबीती, बोली- पापा तमंचा दिखाकर करते हैं बैड टच

बुलंदशहर, 22 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां दो बहनों ने अपने पिता व उनके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए है। इन आरोपों को शिकायत दोनों बहनों ने पुलिस के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्वीट कर की है। इसके साथ ही तमंचे की तस्वीर और वीडियो को भी टैग किया है। शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही, पुलिस पिता के दोस्त की भी तलाश कर रही है।

Recommended Video

    CM योगी को ट्वीट कर बुलंदशहर की दो बहनों ने बताई आपबीती, बोली- पापा तमंचा दिखाकर करते हैं बैड टच
    सीएम योगी को किया ट्वीट

    सीएम योगी को किया ट्वीट

    यह मामला बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जिन युवतियों ने अपने पिता पर यह गंभीर आरोप लगाए है वो विशेष समुदाय की हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बहनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी आपबीती लिख एक तहरीर ट्वीट की है। जिसमें लिखा है कि, 'मेरा पिता और उसका दोस्त मेरी बड़ी और छोटी बहनों के साथ छेड़छाड़ करता है व रेप करने की कोशिश करता है। पीड़िता ने बताया कि मेरे पापा प्राइवेट पार्ट्स को भी टच करने की कोशिश करते हैं।'

    विरोध करने पर पीटा है आरोपी पिता

    विरोध करने पर पीटा है आरोपी पिता

    इतना ही नहीं, वो अपने साथ सोने के लिए बोलते है। यही नहीं जान से मारने की धमकी देता है। जब हम उनके इस कृत्य का विरोध करते हैं, तो हमें तमंचे की बट से पीटा जाता है। हमारी मां को भी विरोध करने पर पीटा जाता है। वहीं, आरोप की पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति दरिंदा है। मेरे विरोध करने पर आरोपी मुझे भी पीटता है। बड़ी बेटी आठवीं तक पढ़ी है तो छोटी बेटी तीसरी क्लास तक ही पढ़ी है। बेटियों को स्कूल जाने से आरोपी रोकता है।

    स्थानीय पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई

    स्थानीय पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई

    पीड़ित युवतियों का कहना है कि वे स्थानीय पुलिस के पास गई थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल सीएम योगी को शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव पहुंची और दोनों बहनों को एसएसपी दफ्तर ले जाया गया। यहां उनकी आपबीती सुनी गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस आरोपी पिता के दोस्त की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके घर से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

    क्या कहा एसएसपी बुलंदशहर ने

    क्या कहा एसएसपी बुलंदशहर ने

    दोनों बहनों और उनकी मां के साथ आरोपी पिता से भी पूछताछ की गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित बेटियों की शिकायत पर सीओ स्तर से जांच हो रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+