Bulandshahr: मॉल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था

Bulandshahr News, बुलंदशहर। कोतवाली देहात इलाके के एमएमआर मॉल में स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने सेक्ट रैकेट का खुलासा किया है। इस मौके पर से तीन महिलाएं और युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर की गई है। वहीं, स्पा में काम करने वाली सेक्स वर्कर ने स्थानीय पुलिस और कुछ पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया कि यह तथ्य अभी पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। आगर पुलिस और पत्रकार की मिलीभगत की जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Bulandshahr: मॉल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था
    Bulandshahr police bust racket in spa centre in mmr mall

    बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में एमएमआर मॉल है, जिसके बारे में काफी दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि अनैतिक देह व्यापार का धंधा सुनियोजित तरीके से चला रहा है। आज इस संबंध में बिल्कुल सटीक सूचना मिली। एसएसपी ने बताया कि सटीक सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी बुलंदशहर और महिला थाना प्रभारी को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा गया। बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में तीन महिलाएं मिली और दो युवक मिले है।

    एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक में एक ग्राहक है और दूसरा स्पा सेंटर में काम करता था। बताया कि दो ग्राहक मौके से भागने में सफल हो गए। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवा रहे है। बताया कि स्पा सेंटर के संचालक, काम करने वाले लड़के, ग्राहक और जो लड़कियां के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मीडिया द्वार पूछ गए एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कोई सार्थक जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई बात जानकारी में आती है तो उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    एंट्री फीस 900, सेक्स के लिए 25 सौ रुपए
    स्पा सेंटर के अंदर दाखिल होने की एंट्री फीस करीब 900 रुपए वसूली जाती थी। यह फीस डिजिटल पेमेंट यानी फोन पे, गूगल-पे आदि से भी ली जाती थी। पुलिस ने बताया कि, मसाज के अलावा सेक्स के लिए ग्राहकों को अलग से पैसे चुकाने होते थे। सेक्स के लिए युवकों से 25 सौ रुपए वसूले जाते थे। मसाज सेंटर में रोजाना गाजियाबाद से लड़कियां एमएमआर मॉल आती थी।

    पुलिस-पत्रकारों की मिलीभगत की शुरू हुई जांच
    बताया गया है कि मॉल में पिछले तीन साल से देह व्यापार किया जा रहा था। खास बात यह है कि मॉल के एक तरफ कोतवाली देहात है तो दूसरी तरफ पुलिस चौकी। वहीं, इस मामले में शामिल पुलिसकर्मी और पत्रकारों की मिलीभगत की भी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+