बुलंदशहर: 13 साल की मासूम बच्ची को घर में दफनाया, पुलिस ने आरोपी को अब शिमला से किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां 28 फरवरी से लापता 13 साल की मासूम बच्ची का शव (02 मार्च) को पुलिस ने आरोपी के घर के आंगन में बने गड्ढे से बरामद किया था। तो वहीं, बुलंदशहर पुलिस ने 13 साल की मासूम बच्ची के हत्यारोपी हरेंद्र को हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए हरेंद्र से फिलहाल घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Bulandshahr News: Police arrested 13-year-old girl Harendra from Himachal Pradesh

Recommended Video

    Bulandshahr में 12 साल की बच्ची को घर में दफनाया, आरोपी Shimla से गिरफ्तार, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    ये मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को अनूपशहर थाना पुलिस को एक तहरीर मिली थी, जिसमें एक 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि हरेंद्र नाम के व्यक्ति ने उसका अपहरण किया था। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान, आरोपी ने कबूल किया कि लड़की पानी पीने के लिए उसके घर आई थी, और जब उसने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।

    जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो उसने उसकी हत्या कर दी और शव को उसके घर के परिसर में दफना दिया। इस घटना के बाद से हरेंद्र फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि छह द‍िन पहले एक किशोरी पर‍िवार के साथ खेत में घास काटने गई थी। इस दौरान वह पानी पीने के लिए दूसरे खेत गई। इसी बीच उसे अगवा कर लिया गया था।

    इस मामले में किशोरी के परिजनों ने रेप के बाद हत्‍या की आशंका जताई थी। बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने बताया था कि पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जब वो खेत में काम कर रहे थे तो उनकी बच्ची दूसरे खेत में गई। उसके बाद बच्ची की डेड बॉडी मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+