UP: 2.5 लीटर दूध में मिलाया जाता है एक बाल्टी पानी, पढ़ाई की जगह स्कूल में छात्राओं से बनवाई जा रहीं रोटियां

UP: 2.5 लीटर दूध में मिलाया जाता है एक बाल्टी पानी, पढ़ाई की जगह स्कूल में छात्राओं से बनावई जा रहीं रोटियां

बुलंदशहर, 29 सितंबर: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से छोटे बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील में बड़ी गड़बड़ी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों को ढाई लीटर दूध में एक बाल्टी पानी मिलाकर दिया जा रहा है। तो वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में स्कूल पढ़ने आईं छात्राओं से रोटियां बनवाई जा रही है। हालांकि, यह वीडियो कब के इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद बुलंदशहर बीएसए ने मामले के जांच के आदेश दे दिए है।

Recommended Video

    2.5 लीटर दूध में मिलाया जाता है एक बाल्टी पानी, पढ़ाई की जगह छात्राओं से बनवाई जा रहीं रोटियां
    Bulandshahr News: 2.5 liters of milk mixed with a bucket of water in the mid-day meal for children

    यह मामला बुलंदशहर जिले के लखावटी थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, लखावटी ब्लॉक के भासी गांव में स्थित भगवती कंपोसिट विद्यालय व प्राइमरी पाठशाला के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। पहला वायरल वीडियो प्राइमरी पाठशाला का है, यहां मिड-डे-मील के ढाई लीटर दूध में एक बाल्टी पानी मिलाती महिला रसोईया नजर आ रही है। वहीं, दूसरे वीडियो में रसोई में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से रोटिया बनवाई जा रही है। प्राइमरी पाठशाला का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

    बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर सरकार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन बावजूद इसके रसोईया सरकार की नीतियों को पलीता लगा रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में बीएसए बुलंदशहर अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की गहनता से जांच करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरोध विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+