बुलंदशहर इंस्पेक्टर मर्डर: प्रशांत नट को सुबोध कुमार से किस बात की थी रंजिश?

Bulandshahr News (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 25 दिन बाद इंस्पेक्टर की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत नट को सिकंद्राबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत दिल्ली में कैब ड्राइवर है।

घटना के बाद फरार चल रहा था आरोपी

घटना के बाद फरार चल रहा था आरोपी

दरअसल, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या करने का पुलिस को चिंगरावठी गांव के प्रशांत 'नट' पर शक था। हिंसा के बाद से प्रशांत 'नट' और उसका पूरा परिवार गांव से फरार हो गया था। बता दें कि प्रशांत 'नट' का नाम जांच और वीडियो फुटेज देखने के बाद सामने आया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी प्रशांत नट ने स्वीकार किया है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या उन्हीं की पिस्टल से उसने की थी। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर अभी बरामद नहीं हो पाई है। वहीं, प्रशांत नट के साथ चिंगरावठी का राहुल, डेविड, जौनी, लौकेंद्र, कलुआ और हरवानपुर का राहुल भी था। इसमें कलुआ अभी फरार चल रहा है।

शराब तस्करों से थे संबंध

शराब तस्करों से थे संबंध

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में शामिल प्रशांत नट के संबंध स्याना के एक शराब तस्कर से थे। इंस्पेक्टकर ने इनमें से कुछ आरोपियो को हिदायत भी दी थी। शायद इस वजह से प्रशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस बिंदू पर भी पुलिस जांच कर रही है।

नहीं हुई अभी इस बात की पुष्टि: SSP

नहीं हुई अभी इस बात की पुष्टि: SSP

बुलंदशहर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी अवैध शराब की तस्करी से जुड़े हुए थे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि घटना के वक्त आरोपियों के दिमाग में कोई रंजिश चल रही थी या नहीं। एक आरोपी का नाम और सामने आ रहा है, उसकी भी तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+