UP : नौकरी से निकाले जाने से खफा कंपाउंडर ने डॉक्टर के 8 साल के बेटे को किया किडनैप, फिर कर दी बेरहमी से हत्या

बुलंदशहर, 31 जनवरी: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक डॉक्टर के दो दिन से लापता आठ साल के मासूम का शव बरामद करते हुए मामले का चौंकाने का वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम डॉक्टर के ही दो पूर्व कर्मचारियों ने दिया है। इन दोनों कर्मचारियों को डॉक्टर ने नौकरी से निकाल दिया था।

 Bulandshahr Doctors 8 Year Old Son Kidnapped impaled by Employees He Sacked two year ago

घर के बाहर से बच्चे को कर लिया था किडनैप

मामला डिबाई थाना क्षेत्र का है। छतारी के आजादपुर रोड निवासी फरीद जर्राह का 8 वर्षीय बेटा शादाब शुक्रवार की शाम घर के बाहर ही बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्वाट टीम को शादाब की खोजबीन के लिए लगाया गया था। स्वाट टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो ने शादाब की हत्या कर शव अलीगढ के जवां थाना क्षेत्र में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। आरोपितों ने शादाब का अपहरण पांच लाख रुपए की फिरौती लेने के लिए किया था। अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित पिता फरीद जर्राह से 5 लाख रुपए की मांग भी की थी। इसकी जानकारी फरीद ने पुलिस को दे दी थी।

डॉक्टर से बदला लेने के लिए उसके बच्चे की हत्या

सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि बच्चे के पिता ने शुक्रवार की शाम को बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। शुरुआती जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के दो पूर्व कर्मचारियों निजाम और शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करते थे। दो साल पहले कुछ गलती होने पर डॉक्टर ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। बदला लेने के लिए उन्होंने डॉक्टर के बेटे को किडनैप कर लिया और उसकी हत्या कर दी। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+