बुलंदशहर हिंसा में कलुआ ने कबूला गुनाह, बोला-हां मैंने मारी थी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को कुल्हाड़ी

Bulandshahr News (बुलंदशहर)। बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Violence) में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी कलुआ को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कलुआ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के सिर पर कुल्हाडी से हमला कर घायल किया था। न्यायालय कलुआ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

क्या हुआ था 3 दिसंबर को

क्या हुआ था 3 दिसंबर को

3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी में गोकशी की सूचना पर हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और छात्र व भाजपा कार्यकर्ता सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने योगेश राज सहित 27 लोगों के खिलाफ नामजद व 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

28 दिसंबर को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत नट को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया था। मुख्य आरोपी प्रशांत नट के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने जब परत दर परत इसका खुलासा किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर जब पेड़ काट रहे लोगों को रोकने पहुंचे तो आरोपियों में से कलुआ ने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, इससे इंस्पेक्टर गंभीर रुप से जख्मी हो चुके थे।

गाड़ी में डाकर जलाने की कोशिश

गाड़ी में डाकर जलाने की कोशिश

इंस्पेक्टर खुद को बचाने के लिए खेत की ओर लड़खड़ाते हुए भाग रहे थे और आरोपियों को अपने पास आने से रोक रहे थे। लेकिन, आरोपी कहां रुकने वाले थे। उन्होंने इंस्पेक्टर को घेर कर मौत के घाट उतार दिया। जब कुछ पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर को खेत से गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश करने लगे तो आरोपी वापस आ गए और पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इंस्पेक्टर की गाड़ी में आग लगा दी थी। इससे इंस्पेक्टर के एक पैर का जूता जल गया था। आरोपी इंस्पेक्टर की हत्या के बाद उन्हें जलाना चाहते थे। लेकिन, करीब दस मिनट बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क पर पेड़ रखा काटने से किया था मना

सड़क पर पेड़ रखा काटने से किया था मना

एसएसपी प्रभारकर चौधरी ने बताया कि कलुआ सड़क पर जाम के लिए पुलिस चौकी के सामने कुल्हाड़ी से पेड़ काट रहा था। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने उसे मना करते हुए पेड़ काटने से रोका तो कलुआ ने इंस्पेक्टर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में इंस्पेक्टर का हाथ का अंगूठा कट गया और सिर में घाव हो गया। इसके बाद कुछ युवकों ने पथराव किया और प्रशांत नट ने धोखे से आकर गोली मारकर हत्या कर दी।

भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने कलुआ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को कलुआ को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने कलुआ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+