Badaun: छेड़छाड़ का महिला ने किया विरोध तो पिलाया तेजाब, फिर चाकू से फाड़ा पेट

Badaun News, बदायूं। दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आई है। यहां पति की गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक महिला के घर में घुस गया। आरोपी युवक ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने उसका विरोध किया तो युवक ने आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से उसका पेट फाड़ दिया। इससे पहले उसे जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया है।

Badaun News: trying to give adis to a woman by stabbing a knife in the stomach

ये मामला बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक गांव का है। गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। जबकि महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। देर रात पड़ोसी युवक सतेंद्र महिला के घर में घुस आया और उसे अकेला पाकर उसने साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसका महिला ने विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपी ने महिला को जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान महिला ने शोर मचाना चाहा तो सतेंद्र ने पास में रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।

इससे महिला की आंते बाहर निकल आईं। घटना को अंजाम देने के बाद सतेंद्र मौके से फरार हो गया। महिला की चीख पुकार से आस पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर बरेली के लिए रेफर किया गया। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला और तेजाब पिलाने का मुकदमा लिखा गया है। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+