Lok Sabha Chunav: 'पिता की ऐसी कहानी सुनी कि...', रोने का वीडियो वायरल होने के बाद संघमित्रा मौर्य ने दी सफाई
Badaun MP Sanghmitra Maurya Video: बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य का मंच पर फूट-फूट कर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने इस मामले को लेकर सफाई दी है। संघमित्रा मौर्य ने जो बात बताई है उसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी।
संघमित्रा मौर्य द्वारा बताया गया कि उनके बगल में यूपी की मंत्री गुलाब देवी बैठी हुई थीं। इस दौरान गुलाब देवी ने उन्हें पिता की एक कहानी सुनाई जिसे सुनकर संघमित्रा मौर्य खुद को रोने से रोक नहीं पाईं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं इतनी कमजोर नहीं हूं।

दरअसल, बदायूं में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य भी पहुंची थीं। इस दौरान मंच पर अचानक संघमित्रा मौर्य रोने लगीं।
संघमित्रा मौर्य के रोते समय वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा यह दावा किया जाने लगा की टिकट कटने के बाद संघमित्रा मौर्य फूट-फूट कर रो रही हैं।
साथ ही लोगों द्वारा यह भी दावा किया गया कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को लेकर की जा रही और अनर्गल बयान बाजी के चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका टिकट काटा गया जिसके चलते संघमित्रा मौर्य मंच पर ही रोनें लगीं।
...पिता की कहानी सुनकर आंखों में आ गया आंसू
सांसद संघमित्रा मौर्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में उन्होंने सफाई दी। संघमित्रा मौर्य ने बताया कि मैं इतनी कमजोर नहीं हूं की टिकट कटने से मेरी आंखों में आंसू आ जाए या फिर मैं रोने लगूं।
उन्होंने कहा कि मंच पर मेरे साथ मंत्री गुलाब देवी बैठीं थीं। उन्होंने मुझे भगवान राम के पिता राजा दशरथ की एक कहानी सुनाईं। उन्होंने कहा की कहानी सुनाने के बाद अचानक मेरी आंखों में आंसू आ गए और मैं खुद को रोने से रोक नहीं पाई।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुझे टिकट काटने का दुख होता तो मैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस प्रत्याशी को टिकट दिया गया है उनके साथ बदायूं में चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं आती। कहा कि टिकट काटे जाने से मुझे कोई नाराजगी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications