Zara ने बनाए 2 हजार के छिपकली वाले चोकर , महिला हैरान, पूछा- Who wears a lizard?'
नई दिल्ली, 06 मई। फैशन में कुछ अलग करने की चाह में अक्सर कुछ लोग कुछ ऐसी अजीब सी चीजें कर जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक अचरज में डालने वाला किस्सा सामने आया मशहूर ब्रांड Zara के स्टोर में जहां छिपकली की डिजाइन वाले चोकर और आर्मबैंड बिक रहे हैं। जिनकी कीमत 2000 से ज्यादा है। ये बात सोशल मीडिया पर सुर्खियां तब बनी जब मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोपाली तिवारी ने इस पर एक मजेदार रील बनाई और लोगों से सवाल कर डाला कि 'अरे भाई छिपकली कौन पहनता है?'

उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है और लोग इस पर तरह तरह के अजीब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं इसे देखकर ही डर गया हूं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह वास्तव में बहुत डरावना है... मुझे आश्चर्य है कि क्या जारा जूरा की ओर रुख कर रही है।"
छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ?
साल 2010 में जारा ने इंडिया में अपनी पहली शॉप शुरू की थी
कई अन्य उपयोगकर्ताओं ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। इंडिया की वेबसाइट पर लिजर्ड आर्मबैंड और लिजर्ड चोकर्स खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि फैशन की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं जारा है। साल 2010 में जारा ने इंडिया में अपनी पहली शॉप शुरू की थी। इस वक्त कंपनी की सेल्स भारत में 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
कौन हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोपाली तिवारी?
मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोपाली तिवारी का जन्म 03 फरवरी 1997 को सूरत में हुआ था। वो एक ब्लॉगर,कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर का भी काम करते हैं। उन्होंने जुलाई 2018 से Youtube वीडियो बनाना शुरू किया और वर्तमान में, इंस्टाग्राम पर उसके 120K फॉलोअर्स के साथ लगभग 600K सब्सक्राइबर हैं। उनके बनाए गए कई वीडियो काफी लोकप्रिय हैं, वो सोशल मीडिया की मशहूर हस्तियों में से एक हैं।













Click it and Unblock the Notifications