Dolly चायवाला के साथ क्या कर रही थीं 'धनश्री वर्मा'? हाथों में गुलाब देख लोगों के उड़ गए होश
बीते कई दिनों से इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। धनश्री कीबात करें तो उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है हालांकि, वे कई दफा कह भी चुकी हैं कि इस ट्रोलिंग का उनकी फैमिली पर किस तरह से असर होता है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर होने लगा, जिसमें कहा जा रहा है कि युजवेंद्र और धनश्री साथ में नजर आए हैं।
पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स और एक महिला नजर आ रहे हैं। इस शख्स को लोग युजवेंद्र चहल से कंपेयर कर रहे हैं और महिला को उनकी पत्नी धनश्री से। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि ये दोनों युजवेंद्र और धनश्री हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। चलिये इसके पीछे की सच्चाई आपको बताते हैं।

दरअसल, जिसे लोग युजवेंद्र चहल से कंपेयर कर रहे हैं, ये क्रिकेटर नहीं बल्कि बीते दिनों माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स संग वायरल तस्वीर में दिख रहा डॉली चायवाला है। साथ ही शख्स के साथ वड़ा पाव गर्ल भी नजर आ रही हैं। जो हूबहू धनश्री जैसी ही लग रही है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल होने लगा और फैंस एक बार फिर चुटकी लेने कमेंट सेक्शन में हाजिरी लगाने लगे।
चमकीली शर्ट और रंगीले अंदाज वाला डॉली चायवाला सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से काफी पॉपुलर हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने इस चायवाले की टपरी पर चाय पी थी। जिसके बाद देखते ही देखते लोगों ने उसे फेमस कर दिया। अब वो बीते दिनों फेमस हुई वड़ा पाव गर्ल के साथ नजर आया है। दोनों को देखते ही लोगों ने इन्हें काफी फेमस कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications