बेलारूस की लड़की से हुआ इश्क! फिर रचाया ब्याह... अब पिता बनने पर ऐसे मालामाल हुआ भारतीय लड़का
ट्रैवल ब्लॉगर मिथिलेश ने बेलारूस की रहने वाली लीजा से शादी की है। मिथिलेश ने बताया कि बच्चा होने के बाद उन्हें 1 लाख से भी ज्यादा रुपये मिले।

कई ऐसे लोग हैं, जो अपना देश छोड़ दूसरे देश के शख्स के साथ जीवन बिताने का फैसला लेते हैं। खैर! देश के बीच दूरियां चाहे कितनी भी हों, दिल की नजदीकियां मायने रखती हैं। मुंबई के रहने वाले मिथिलेश की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनका दिल बेलारूस की लीजा पर आ गया। एक दोस्त के थ्रू लीजा से मिले मिथिलेश और लीजा के बीच भाषा एक बहुत बड़ा बैरियर था। लेकिन इसे पार कर दोनों एक हुए और दोनों ने शादी कर ली। आज कपल का एक बच्चा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चा होने के बाद बेलारूस सरकार से उन्हें लाखों रुपये मिले। जी हां! मिथिलेश ने खुद ये बात फैंस को बताई है।

बेलारूस सरकार से मिला पैसा
मुंबई निवासी मिथिलेश एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं। सोशल मीडिया के जरिये फैंस को उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद बेलारूस की सरकार ने उन्हें अच्छी-खासी रकम दी। वहां बच्चे की परवरिश के लिए सरकार द्वारा पैसे दिए जाते हैं।

कैसे मिले लाख रुपये
मिथिलेश बताते हैं कि पिता बनने पर वन टाइम अनाउंसमेंट के तौर पर उन्हें 1.28 लाख रुपये की मदद मिली। इतना ही नहीं, अब कपल को वहां की सरकार से हर महीने 18,000 हजार रुपये मिलेंगे। ये पैसे सीधे उनके अकाउंट में दिए जाएंगे। लेकिन ये राशि उन्हें तभी मिलेगी, जब वे बेलारूस में ही रहेंगे।
फैंस से शेयर करते हैं अपडेट्स
मिथिलेश ट्रैवल ब्लॉगर हैं और फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं। वे बताते हैं कि उनकी पत्नी लीजा की डिलीवरी नॉर्मल ही हुई थी। अब उनका बच्चा 2 महीने का हो गया है। उन्होंने अपने छोटे से बच्चे का वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है, जो अपनी मां के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
बताते चलें कि मिथिलेश के यूट्यूब चैनल पर 9 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यहां वे अपनी जिंदगी से जुड़े रूटीन की चीजें शेयर करते रहते हैं। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे साल 2021 में पहली बार रूस गए थे। यहां प्रियांशु नाम के शख्स ने उन्हें बेलारूस आने की सलाह दी। यहीं एक दोस्त की पार्टी में उनकी मुलाकात लीजा से हुई।

लीजा को किया प्रपोज और फिर...
शुरुआत में दोनों के बीच ट्रांसलेटर की मदद से बातचीत होती थी। क्योंकि लीजा को अंग्रेजी नहीं आती, इसलिए बातचीत करने के लिए किसी तीसरे शख्स की मदद की जरूरत होती थी। धीरे-धीरे मिथिलेश की बात लीजा से ज्यादा होने लगी और एक दिन उन्होंने लीजा को प्रपोज कर दिया। लीजा ने भी हां कह दी और फिर मार्च में दोनों ने शादी कर ली।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications